Homeसिवनीसिवनी : कोरोना महामारी के बीच संपन्न हुआ रक्तदान शिविर - 100...

सिवनी : कोरोना महामारी के बीच संपन्न हुआ रक्तदान शिविर – 100 रक्तवींरो ने किया दान

Date:

सिवनी : रक्तदान जैसे महान कार्य में लोगों का बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना प्रसन्नता की बात है। मैं इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले समस्त रक्तदाताओं एवं शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले समस्त बंधुओं का आभार व्यक्त करता हूं। हमारा लक्ष्य कि आने वाले दिनों में केवलारी की तरह ही जिले की सभी विधानसभाओं में इस तरह के रक्तदान शिविर आयोजित किया जा सकें ताकि रक्त की कमी को पूरा करने में हम अपनी ओर से हरसंभव सहयोग कर सकें। उक्त आशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे द्वारा आज केवलारी में आयोजित रक्तदान शिविर में कही गई।

कार्यक्रम में उपस्थित केवलारी विधायक श्री राकेश पाल सिंह ने कहा कि देश कोरोना की महामारी के संकट काल से गुजर रहा है ऐसे में लोगों की हर संभव मदद करना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है। इस महामारी के समय रक्त की कमी को देखते हुए यह रक्तदान शिविर जरूरतमंद लोगों की बडी मदद साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि, जिला भाजपा के तत्वावधान में आज केवलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में यह रक्तदान शिविर संपन्न हुआ जिसमें सौ रक्त दाताओं द्वारा सौ यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान कोरोना काल को देखते हुए सभी सावधानियां बरती गई।

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में केवलारी मंडल अध्यक्ष श्री सचिन अवधिया रक्तदान शिविर कार्यक्रम के प्रभारी पीयूष दुबे , जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर,मंडल अध्यक्ष धनोरा श्री डालसिह मर्शकोले, मंडल अध्यक्ष पलारी श्री बसंत ठाकुर, उगली मंडल अध्यक्ष श्री जागेश्वर विशेन,कान्हीवाड़ा मंडल अध्यक्ष श्री रमेश राय ,मंडल उपाध्यक्ष केवलारी श्री सतीष राय ,अनूप बघेल ,महामंत्री श्री शिव चौधरी,पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री स्वराज सिंह बघेल ,श्री गहंसिह भलावी ,श्री नवल किशोर श्रीवास्तव,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पवन बघेल , युवा मोर्चा जिला मंत्री योगेश चन्द्रवंशी, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य नीरज रानू ठाकुर,अशोक वंदेवार ,जगन्नाथ साहू जी ,सुनील अग्रवाल जी ,राकेश परदेशी राजपूत,श्री अरुण चोरसिया ,बाबूलाल जंघेला,होरी लाल जंघेला,गुदुम जंघेला,प्रकाश ठाकुर ,भवन सिंह ठाकुर, इन्द्रकमार जंघेला,युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि जंघेला,नितिन बघेल,संदीप बघेल,राहुल ठाकुर ,सचेन्द्र वर्मा ,आगा खान,अशोक ठाकुर ,सोनू साहू,अमित दुबे,विनोद सिसोदिया ,भोजराज गुमास्ता ,दिनेश यादव,संदीप बघेल,अनान्द बघेल ,गिरवर बघेल,वीरेंद्र राजपूत, सुखराज राजपूत, सीताराम ,सीताराम राजपूत,दीपक झरिया ,विपिन ठाकुर, कपिल अवधिया , सौरभ यादव , सोनू साहू ,स्वर्णिम साहू , शाहिद खान ,भाजपा केवलारी विधानसभा के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर केवलारी के समस्त स्टाफ, तथा जिला चिकित्सालय व केवलारी के स्टॉफ उपस्थित रहे ।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related