सिवनी : रविवार की देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 13 व सोमवार की शाम 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें धनौरा विकासखंड के ग्राम हर्रई के 3 व्यक्ति क्रमशरू 47 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष एवं 13 वर्षीय बालक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं.
इसके अलावा केवलारी मुख्यालय के 4 व्यक्ति क्रमशरू 50 वर्षीय महिला एवं 24 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय पुरुष एवं 30 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए हैं। लखनादौन के वार्ड 03 के 70 वर्षीय वृद्ध के साथ ही सिवनी नगरीय क्षेत्र के 4 व्यक्ति क्रमश: दुर्गा चैक का 27 वर्षीय युवक, गुरुनानक वार्ड के 50 वर्षीय पुरुष एवं 38 वर्षीय महिला तथा नेहरू रोड के 32 वर्षीय पुरुष शामिल है। एवं कान्हीवाड़ा चुटका की 55 वर्षीय महिला पॉजिटिव पायी गयी हैं, वही सोमवार की शाम आई रिर्पोट में छपारा विखं के ग्राम पहाड़ी का 14 वर्षीय बालक तथा केवलारी विखं के ग्राम खरसारु का 55 वर्षीय व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है।
बताया गया कि अब तक जिले में कुल 8283 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 197 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 107 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में 79, नागपुर मेडिकल में 3 तथा छिंदवाड़ा मेडिकल में 4 मरीज उपचारार्थ हैं।