सिवनी मर्डर केस: लखनादौन में गला घोट कर मंजू जैन की कि हत्या, शव को बाइक से ले जाकर खेत में फेंका

Date:

सिवनी। थाना लखनादौन पुलिस ने ग्राम गोरखपुर बारूबंद रोड के किनारे मिली अज्ञात महिला के शव की अन्धी हत्या का पर्दाफास कर किया आरोपियो को गिरफ्तार ।

जिला पुलिस अधीक्षक  राकेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी.शर्मा व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन श्री अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लखनादौन  के.पी.धुर्वे एवं पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम गोरखपुर लखनादौन मे रोड किनारे मिली महिला के अंधे कत्ल का पर्दाफास कर आरोपीगणो को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की।

दिनांक–25.02.2024 को प्रातः समय थाना लखनादौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरखपुर बारूबंद के बीच में रोड किनारे खेत मे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ मिला था.

थाना लखनादौन पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर मर्ग कायमी कर घटना से संबन्धित साक्ष्य एकत्रित कर मृतिका के शव की पंचनामा कार्यवाही कर शव की पहचान मृतिका की मां कस्तूरी बाई गुप्ता के द्वारा मृतिका की पहचान मंजू पति राजेश जैन उम्र 35 साल नि. धनौरा के रूप में की गई मृतिका का पोस्ट मार्टम सिविल अस्पताल लखनादौन से कराया गया एवं डाक्टर द्वारा मृत्यु का कारण गला घोटने से होना बताया गया।

संपूर्ण मर्ग जांच से अपराध क्र. 110/24 धारा 302,201,34 भा.द.वि. का पंजीबध्द कर विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य जुटाये गये जिसमें मृत्तिका के मां के द्वारा ससुराल पक्ष पर संदेह जाहिर किया गया था जिस आधार पर मृतिका के पति राजेश जैन, देवर धीरज जैन से कड़ाई से पूछताछ की गई।

पूछताछ में बताया कि अपनी पहली पत्नी मंजू से परेशान था जो मेरा घर खाली नही कर रही थी। भाई धीरज के साथ आये दिन लडाई झगडा करती थी।

साथ मे रहती भी नही थी और कोर्ट मे भरण पोषण का केश भी लगा दी थी जिससे मैं बहुत परेशान हो गया व रास्ते से हटाने की योजना अपने दोस्त नरेश डेहरिया के साथ बनाई व दिनांक 24.02.2024 को अभियुक्त राजेश जैन नरेश डेहरिया के साथ दोनो नरेश की मोटर सायकिल से धनोरा के लिये रात करीब 9.30 बजे निकले व रात करीब 12.30 धनौरा पहुंचे व धीरज द्वारा लगातार फोन से महिला के संबंध में रैकी कर लोकेशन दी दी जा रही थी।

धनौरा मृतिका के घर पहुंचकर पीछे वाले दरवाजे को सांकल ढीली होने के कारण दरवाजा खोलकर राजेश जैन नरेश डेहरिया द्वारा कमरे में बंधी रस्सी खोलकर मृतिका का गला घोंट दिया गया जिससे मौके पर ही मंजू की मौत हो गई। फिर नरेश के मोटर सायकिल में राजेश व धीरज ने मंजू की लाश को उठाकर मोटर सायकिल मे रखे मोटर सायकिल नरेश चला रहा था।

राजेश पीछे मंजू की लाश पकड़कर बैठा था। दोनो मंजू की लाश को लेकर जामुनपानी सुकतरा होते हुये बारूबंद गोरखपुर के बीच रोड किनारे खेत मे फेक दिये और फिर वहां से दोनो मोटर सायकिल से अपने अपने घर सिवनी चले गये थे। अभियुक्त धीरज जैन द्वारा गुमराह करने के लिये मृतिका के घर के बाहर ताला लगा दिया ताकि लोग समझे कि वह घर पर नही है।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. राजेश जैन पिता गुलाब चंद जैन उम्र 38 साल नि.धनोरा लखनादौन हाल झूलेलाल कालोनी स्टेडियम के पीछे थाना कोतवाली सिवनी
  2. धीरज जैन पिता गुलाब चंद जैन उम्र 33 साल नि.धनोरा लखनादौन
  3. नरेश डेहरिया पिता साहू लाल डेहरिया उम्र 44 साल नि. बेलपेठ हाल मुकुन्द बघेल का मकान गली नंबर 1 थाना कोतवाली सिवनी ।

सराहनीय कार्य थाना प्रभारी निरीक्षक केपी धुर्वे, उनि. रुक्सार बानो, उनि. देवन सिह अङमे, सउनि देवेन्द्र जयसवाल, आर. 715 धनेश्वर यादव, आर. 43 नवनीत पाडे, आर. अजय बघेल, आर. 689 ओमप्रकाश, आर 215 आतिश, आर. 405 सूरज, आर. 711 राहुल (धनोरा) आर. 670 प्रकाश सै. 201 गोपाल की महत्व पूर्ण सराहनीय भूमिका रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...