सिवनी: दिघोरी से लौटते समय भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत; कई घायल

SHUBHAM SHARMA
1 Min Read
सिवनी: दिघोरी से लौटते समय भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत; कई घायल

सिवनी: लखनादौन से सिवनी मार्ग के बाईपास में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 4 लोगों ने दम तोड़ दिया.

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु हो गयी है. इसके साथ ही अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

यह भीषण सड़क हादसा कार में ट्रक की टक्कर की वजह से हुआ. लखनादौन पुलिस की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

इसके साथ ही घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लखनादौन इलाज के लिए पहुंचाया गया.

दिघोरी से लौट रहे थे श्रद्धालु

दिघोरी शिव मंदिर से लौटते समय यह हादसा हुआ, इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में महिला शामिल भी शामिल है.

लखनादौन पुलिस मौके पर, नेशनल हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास पर हुआ हादसा, लखनादौन थाना क्षेत्र की घटना.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *