Homeसिवनीसिवनी: धारनाकला में मैंन रोड में फैला अवैध अतिक्रमण, आम नागरिकों के...

सिवनी: धारनाकला में मैंन रोड में फैला अवैध अतिक्रमण, आम नागरिकों के लिए साबित हो रहा सिर दर्द

Seoni: Illegal encroachment spread on the main road in Dharnakala, proving headache for common citizens

Date:

सिवनी/धारनाकला (एस.के.शुक्ला):- धारनाकला मे रोड के किनारे तक फैले अवैध अतिक्रमण अब लोगो के लिये सिर दर्द साबित हो रहे है और अब बरसात का पानी लोगो के घरो मे तक जाने लगा है.

उल्लेखनीय है कि धारनाकला मे सिवनी बालाघाट रोड पर दुकानदारो तथा बडे लोगो के द्वारा पी डब्ल्यू रोड के किनारे तक अवैध कब्जे स्थापित कर लिये गये है

स्थिति यह है मेन रोड के किनारे तक लोगो के द्वारा अपनी दुकान दारी चलाने के लिये उंचा मुरम डलवाने के साथ सामग्री फैलाकर रखी जाती है तथा घर और दुकान के सामने टीन शेड के साथ साथ पक्का निर्माण तक कर लिया गया है

जिससे बरसात का बहने वाला पानी बहाव न होने से लोगो के घरो मे तक बडी तेजी से जाने लगा है स्थिति अब ये हो गई है कि जो घर नीचे मे अब उन घरो मे तेज बारिश होने से व पानी का बहाव न होने से बरसात का पानी लोगो के घरो मे जाने लगा है

सिवनी बालाघाट रोड से लगे धारनाकला मे यह स्थिति है कि पी डब्ल्यू डी रोड मे फैले अवैध अतिक्रमण के कारण जहा लोगो को वाहन चलाने व खडे करने मे दिक्कत होती थी वही आज की स्थिति मे बरसात का पानी भी पी डब्ल्यू डी रोड तक फैले अवैध कबजो के कारण बरसात के पानी की निकासी तक नही हो पाई रही है

यहा यह बताना भी लाजिमी है कि धारनाकला ग्राम पूरे आस पास के ग्रामीण गांवो का केन्द्र बिन्दु है जहा आवागमन तथा छेत्र के लोगो का सम्पर्क हमेशा बना रहता है साथ ही सम्बन्धित अधिकारियो का भी यहा से आना जाना हमेशा लगा रहता है पर इस दिशा मे आज तक कोई ध्यान नही दिया गया

रोड तक फैले अवैध कब्जे और भारी अतिक्रमण अब गरीबो के लिये मुसीबत बनकर सामने खडा है तथा इन्ही अतिक्रमण और अवैध कबजो के कारण बरसात के पानी की निकासी नही हो पा रही है और लोगो के घरो के सामने पानी एकत्रित होने से तालाब नुमा ।स्थिति निर्मित हो रही है

जबकि अनेको बार धारनाकला मे तहसीलदार न्यायालय से नोटिस तामिल हो चुकि है पर धारनाकला मे लोगो के लिये परेशानी बन रहे और पी डब्ल्यू डी रोड तक फैले अवैध कबजो को हटाने मे प्रशासन असफल रहा है और यही कारण है कि बरसात का पानी अब लोगो के घरो मे भी जाने लगा है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related