धारदार हथियार से पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read
murder crime scene

सिवनी । जिले के उगली थाना अंतर्गत नसीपुर गांव में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फरार आरोपित पति राजेश (26) पुत्र आत्माराम तेकाम को उगली पुलिस खोज रही है। हत्या कारण फिलहाल अज्ञात है। अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः घरेलू विवाद के कारण आक्रोशित राजेश ने पत्नी संगीता तेकाम (24) के सिर में कुल्हाड़ी अथवा अन्य किसी धारदार हथियार से सिर में हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए केवलारी अस्पताल भेज दिया है।

उगली थाना प्रभारी एसएस भारद्वाज ने बताया कि मृतका की पहचान संगीता तेकाम (24)नसीपुर गांव निवासी के र्स्प में होती है। 14 अक्टूबर बुधवार की दोपहर सूचना पर पुलिस गांव पहुंची तो महिला का शव घर में लहुलुहान हालत में मिला। स्वजनों के मुताबिक राजेश तेकाम की शादी दो साल पहले बरघाट के कौड़िया गांव निवासी मृतका संगीता से हुई थी। घर के पिछले हिस्से के कमरों में राजेश का बड़ा भाई अपने परिवार के साथ रहता था। जबकि सामने के कमरे में राजेश व संगीता रहते थे। दोनों के बीच अक्सर घरेलू झगड़े होते रहे थे। एक माह पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, हालांकि तब मामला शांत हो गया था।

थाना प्रभारी भारद्वाज ने बताया कि बुधवार दोपहर पति-पति के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान संगीता पर धारदार हथियार से हमला कर आरोपित पति राजेश मौके से फरार हो गया। स्वजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। स्वजनों के मुताबिक राजेश मजबूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज मामले को जांच में ले लिया है। प्रकरण में विस्तृत जांच की जा रही है।

Share This Article