Homeसिवनीसिवनी: जनता नगर में हृदय विदारक घटना, 2 टुकड़ों में बटा व्यक्ति...

सिवनी: जनता नगर में हृदय विदारक घटना, 2 टुकड़ों में बटा व्यक्ति का शरीर

Seoni: Heart breaking incident in Janata Nagar, body of a person divided into 2 pieces

Date:

सिवनी: सिवनी जिले में आने वाली सीमा से लगे कटंगी रोड में स्थित जनता नगर में आज शाम लगभग 6 बजे एक बेहद ही हृदय विदारक घटना घटी।

इस घटना में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी, उस व्यक्ति के ऊपर से 12 चक्का ट्रक गुजर गया। इस घटना में उस व्यक्ति के शरीर के दो टुकड़े हो गए।

पुलिस को जानकारी लगते ही डूंडासिवनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

https://twitter.com/shubham_7979/status/1564248689606262784?t=awWH–XNnravewtqU070_w&s=19

पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम लगभग 6 बजे डूंडासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत साइकल से सिगरेट सप्लाई करने वाले गांव बोरदेही निवासी इकबाल भाई जान (50) सोमवार को साइकल से जनता नगर जा रहे थे तभी वहां से गुजर रहे 12 चक्का ट्रक की चपेट में आने से इकबाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाने वाले चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related