Homeसिवनीसिवनी: सड़कों पर उतरे किसान, वजह सूखी फसलें और बिजली कटौती; उग्र...

सिवनी: सड़कों पर उतरे किसान, वजह सूखी फसलें और बिजली कटौती; उग्र आंदोलन की चेतावनी

Date:

सिवनी, बरघाट धारनाकला (एस. शुक्ला)। एक तरफ लम्बे समय से क्षेत्र मे वर्षा न होने से किसानों की फसल सूखने की कगार पर वही दूसरी तरफ एक सप्ताह से बरघाट विकास खंड मे विधुत की भारी समस्या बनी हुई है।

जिससे क्षेत्र के किसानो कै खेतो में लगी पानी की मोटरे भी नही चल पा रही है और न ही खेतो मे विधुत सप्लाई की भारी कटौती के चलते किसान सिचाई कर पा रहा है।

जिससे आई हुई फसल के मरने से इन्कार नही किया जा सकता इसके बावजूद भी क्षेत्र के किसान नेता कहलाने वाले तथा विधुत विभाग के आला अधिकारियो के कानो मे जू तक नही रेग रही है।

किसानो ने किया हंगामा

उल्लेखनीय है की विधुत की भारी कटौती के चलते तथा खेतो की आई हुई फसल के बर्बाद होने के चलते आज आष्टा क्षेत्र के किसान विधुत विभाग के खिलाफ सडक पर उतर आए चूकि लगातार एक सप्ताह से क्षेत्र मे विधुत सप्लाई नही हो पा रही है

जिससे किसान अपनी मरती हुई फसल को भी नही बचा पा रहे है चूकि बमुश्किल किसानो ने अपने खेतो मे सिचाई के उद्देश्य से बोरवेल तो करा लिया किन्तु विधुत की समस्या के चलते वे अपने खेतो मे पानी तक नही चला पा रहे है ।

जिससे फसले तेज गर्मी के चलते सूखने लगी है चूकि एक सप्ताह से बमुश्किल चौबीस घन्टे मे एक से दो घन्टे ही विधुत सप्लाई मिल पा रही है और लोगो को पूरी रात अन्धेरे मे बिताना पड रहा है वही जब विधुत विभाग के आला अधिकारियो से जानकारी ली जाती है तो सिवनी से सप्लाई बन्द होने का हवाला दिया जाता है और छेत्र की जनता लगातार एक सप्ताह से अन्धेरे मे रहने को मजबूर है।

हो सकता है बडा आन्दोलन

उल्लेखनीय है की वर्तमान मे किसानो की आई हुई फसल लगातार एक पखवाड़े से वर्षा न होने से सूखने की कगार पर है वही दूसरी तरफ विधुत की भारी कटौती के चलते किसान अपने खेतो मे सिचाई भी नही कर पा रहे है

ऐसी स्थिति मे क्षेत्र के किसानो मे भारी आक्रोश विधुत विभाग के खिलाफ देखा जा रहा है जो कभी भी भारी रूप ले सकता है इसके बावजूद भी अन्नदाता किसानो की समस्याओ की ओर किसी का ध्यान नही है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related