HomeसिवनीSeoni E-Library: सिवनी ई-लायब्रेरी का हुआ शुभारम्भ यहाँ मिलेंगी 20 हजार पुस्तकें

Seoni E-Library: सिवनी ई-लायब्रेरी का हुआ शुभारम्भ यहाँ मिलेंगी 20 हजार पुस्तकें

Seoni E-Library: Inauguration of Seoni E-Library will be found here 20 thousand books

Date:

Seoni E-Library: सिवनी ई-लायब्रेरी का हुआ शुभारम्भ यहाँ मिलेंगी 20 हजार पुस्तकें नगर पालिका परिषद सिवनी के द्वारा संचालित की जाने वाली ई-लाइब्रेरी (वाचनालय) का भव्य शुभारंभ दलसागर के सामने स्थित पूर्व गोदाम पर हुआ। यहाँ लगभग 20 हजार पुस्तकें, अखबार, पत्र-पत्रिकाएं रहेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिवनी-बालाघाट लोकसभा से सांसद डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन, सिवनी विधानसभा से विधायक दिनेश राय मुनमुन, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन कर वाचनालय का उद्घाटन किया गया, तत्पश्चात मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने उक्त वाचनालय के संबंध में विषय वस्तु सभी के सामने प्रस्तुत की।

प्रथम भाग में सभी प्रकार के दैनिक समाचार पत्र, साप्ताहिक समाचार पत्र, पाक्षिक समाचार-पत्र/पत्रिकाएं, एवं मासिक पत्र/पत्रिकाएं उपलब्ध होंगी । द्वितीय भाग में ई-लाइब्रेरी के लिए 6 कंप्यूटर सेट सहित सिटिंग व्यवस्था की रहेगी ।तृतीय भाग में प्रतियोगी परीक्षाओं यथा- UPSC, SSC, PSC, JEE, NEET, NDA, CLAT, RAILWAY, Hotel Management, BANKING, Management, Media, Fashion, Journalism and Tourism, Company Secretary, Chartered Accountant, Finance and Management सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का मटेरियल उपलब्ध होगा ।

सिवनी नगर में खोले जाने वाचनालय को जन उपयोगी एवं वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप आधुनिकतम संसाधनों से लैस करने के लिए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी, शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के विषय विशेषज्ञ की सेवाएं ली जाकर उन्हें वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप किताबों के चयन आदि का दायित्व सौंपा गया है । जिला प्रशासन का प्रयास है कि सिवनी नगर में प्रारंभ होने वाली लाइब्रेरी में सभी प्रकार के समाचार पत्र, पत्रिकाएं, क़िताबें तथा ई लाइब्रेरी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाएं एवं रिसर्च आदि के लिए संसाधन उपलब्ध हों

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने इस कार्य को मील का पत्थर बताया और कहा कि यह एक बहुत ही शानदार प्रयास नगर पालिका परिषद के द्वारा किया गया है, जिससे नागरिकों को अपना ज्ञान वर्धन करने में सहायता मिलेगी। वही सिवनी के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि इसकी आवश्यकता बीते कई समय से सिवनी नगर को थी और वे इस परिसर में कभी भी किताबों की कमी नहीं आने देंगे साथ ही साथ उन्होंने एक बड़ा एलईडी भी यहां लगाने हेतु विधायक निधि देने की घोषणा की।

मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन सांसद सिवनी बालाघाट लोकसभा ने कहा कि नगर में अगर यह वाचनालय सफलता प्राप्त करता है तो क्षेत्रीय आधार पर डूंडा सिवनी में एक और भैरोगंज में एक अन्य वाचनालय का निर्माण किया जाएगा।

मंच संचालन पूर्व पार्षद अभिषेक दुबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेन्द्र ठाकुर (अध्यक्ष नगर भाजपा), ज्ञानचंद सनोडिया, बाबा पांडे, गोपाल पवमे, संजय सोनी, पीयूष दुबे, मनोज नामदेव, मुकेश साहू, आशीष माना ठाकुर, अंकित ठाकुर, राजा बघेल समेत अन्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने किया गया। सिवनी नगरवासियों में उक्त वाचनालय के प्रारंभ होने से हर्ष व्याप्त है।

Web Title : Seoni E-Library: Inauguration of Seoni E-Library will be found here 20 thousand books

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related