Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़: 20 नए मरीज मिलें, कोरोना के 216 एक्टिव केस

सिवनी कोरोना न्यूज़: 20 नए मरीज मिलें, कोरोना के 216 एक्टिव केस

Date:

सिवनी । जिले में रविवार को 20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें सिवनी नगरीय क्षेत्र के एकता कॉलोनी का 44 वर्षीय पुरुष, छिंदवाड़ा चैक का 30 वर्षीय पुरुष, डूंडा सिवनी की 43 वर्षीय महिला, गुरूनानक वार्ड का 28 वर्षीय पुरुष तथा बुधवारी बाजार का 31 वर्षीय पुरुष ,भोमा का 21 वर्षीय पुरुष तथा कान्हीवाड़ा का 55 वर्षीय पुरुष, लुघरवाड़ा का 76 वर्षीय एवं नगझर का 23 वर्षीय पुरुष, छपारा की 40 वर्ष की महिला तथा 45 वर्षीय ,28 वर्षीय एवं 50 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाये गए हैं ।

इसी तरह लखनादौन नगरीय क्षेत्र वार्ड नंबर 8 का 97 वर्षीय वृद्ध तथा वार्ड नंबर 2 का 44 वर्षीय पुरुष, केवलारी मुख्यालय की 60 वर्षीय महिला तथा 39 वर्षीय पुरुष तथा ग्राम पारसपानी का 18 वर्षीय पुरुष ,धनोरा विकासखंड का 35 वर्षीय पुरुष एवं घंसौर की 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाए गए हैं। वही विगत दिवस 10 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के. सी. मेश्राम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 18913 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं, जिसमें से 869 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 646 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, कोरोना के 216 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 119 मरीज होंम आइसोलेशन में है, जिनकी मॉनिटरिंग कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के माध्यम से की जा रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related