सिवनी, मध्यप्रदेश : अब तक जिले में कुल 13538 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। इसमें से 341 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। 243 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 92 एक्टिव केस हैं। 4 मरीजों को पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर विगत दिवस डिस्चार्ज कर दिया गया।
सीएमएचओ डॉ केसी मेश्राम ने बताया कि मंगलवार (7 सितंबर) देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। छपारा नगरीय क्षेत्र संजय वार्ड के 30 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय पुरूष व 5 वर्षीय बालक पॉजिटिव पाए गए हैं।
सिवनी विकासखंड के भोमा के 60 वर्षीय पुरूष, भोंगाखेड़ा की 45 वर्षीय महिला व सिवनी नगरीय क्षेत्र अभिषेक कॉलोनी की 45 वर्षीय महिला, संजय वार्ड की 24 वर्षीय महिला, बुधवारी की 86 वर्षीय पुरूष, 78 वर्षीय महिला तथा केवलारी के अलोनी खापा की 15 वर्षीय युवती, बरघाट के अरी के युवक व अमुरला की 78 वर्षीय महिला के साथ ही धनौरा की 45 वर्षीय महिला व 26 वर्षीय पुरूष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।