Homeमध्य प्रदेशMP BOARD : MPBSE 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा Time Table, 14...

MP BOARD : MPBSE 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा Time Table, 14 सितम्बर से परीक्षाएं

Date:

MP BOARD : MPBSE Board of Secondary Education Madhya Pradesh 12th / 12th Vocational and 10th Supplementary Examination Program

भोपाल, मध्य प्रदेश : माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेण्डरी/हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक एवं हाईस्कूल पूरक की परीक्षा 14 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित की गई है। कोविड-19 संक्रमण के चलते विद्यार्थियों के लिये केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिये सभी जिलों में जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस वर्ष हाई स्कूल पूरक परीक्षा के लिए एक लाख 37 हजार 912 परीक्षार्थियों के लिये 419 एवं हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा के एक लाख 21 हजार 645 परीक्षार्थियों के लिये 430 एवं हायर सेकण्डरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा के 2 हजार 714 परीक्षार्थियों के लिये 58 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

MPBSE : MP Board 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा Time Table

मंडल द्वारा संचालित हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी/ हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक/हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी दृष्टिबाधित, मूक, बधिर छात्रों की पूरक परीक्षा वर्ष 2020 के प्रवेश-पत्र www.mpbse.mponline.gov.in से डाउनलोड किये जा सकते हैं।

प्रायोगिक पूरक परीक्षा
प्रायोगिक विषय में पूरक पात्र छात्रों की परीक्षा उसी दिन सैद्धांतिक प्रश्न-पत्र संपन्न होने के पश्चात दोपहर में केन्द्राध्यक्षों द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी। परीक्षा के संबंध में विद्यार्थी केन्द्राध्यक्षों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा की समय-सारणी मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...