Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़: आज 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, अब एक्टिव केस...

सिवनी कोरोना न्यूज़: आज 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, अब एक्टिव केस 144

Date:

सिवनी । विगत दिवस 6 अक्टूबर 2020 की देर रात प्राप्त रिपोर्ट में कुल 7 पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिनमें छपारा नगरीय क्षेत्र में 2 तथा ग्राम भीमगढ़ में 1 तथा धनौरा विकासखण्ड के ग्राम नाई पिपरिया में 1, केवलारी के ग्राम चंदनखेड़ा में 1, सिवनी विकासखण्ड के कान्हीवाड़ा में 1 तथा डूण्डासिवनी में 1 पॉजिटिव मरीज पाया गया है वहीं 21 पूर्णत: स्वस्थ्य हो चुके हैं ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. मेश्राम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अब तक जिले में कुल 22339 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं, जिसमें से 1074 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 923 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के 144 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 124 मरीज होंम क्वॉरेंटाइन हैं, जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कट्रोल सेंटर से की जा रहीं है।

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related