सिवनी, मध्यप्रदेश : सिवनी जिले में कोरोना रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है लगातार ही अपना विकराल रूप दिखाता जा रहा है
वही आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की प्राप्त रिपोर्ट में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
जिसमें बरघाट धपारा का 19 वर्षीय पुरुष , ग्राम पिपरिया की 24 वर्षीय महिला, घंसौर मुख्यालय का एक पुरुष एवं घंसौर दमपुरी का 24 वर्षीय पुरुष, ग्राम निचली की 22 वर्षीय महिला, ग्राम ब्यौहारी का 36 वर्षीय पुरुष तथा लखनादौन धूमा की 55 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए है।