Homeसिवनीसिवनी: बरघाट के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रंजीत वासनिक की गिरफ्तारी से...

सिवनी: बरघाट के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रंजीत वासनिक की गिरफ्तारी से नहीं है भाजपा का कोई संबंध – श्याम कुमरे

Seoni: BJP has no relation with the arrest of former Nagar Panchayat president of Barghat, Ranjit Wasnik - Shyam Kumre

Date:

सिवनी: बरघाट नगर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रंजीत वासनिक पर जो भी कार्यवाही हुई है वह कानूनी कार्रवाई है इससे भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना देना नहीं है उन पर आपराधिक मामले आरोपित है .

उनकी गिरफ्तारी भारतीय जनता पार्टी का कोई संबंध नहीं है परंतु उन समर्थकों द्वारा भ्रम उत्पन्न कर भारतीय जनता पार्टी को अनावश्यक रूप से बदनाम किया जा रहा है।

उक्त आशय की बात भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ श्याम कुमरे ने कही है।

आगे उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी बदले की भावना से कोई भी कार्यवाही नहीं करते रंजीत वासनिक के साथ जो भी हुआ है वह उनके पूर्व कर्मों का प्रतिफल है उनके समर्थक झूठ फैला कर झूठी सहानुभूति लेने का काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related