Homeसिवनीसिवनी: दलसागर टापू पर लगा तिरंगे से बना गुब्बारा, हर घर तिरंगा...

सिवनी: दलसागर टापू पर लगा तिरंगे से बना गुब्बारा, हर घर तिरंगा अभियान के बीच बना आकर्षण का केन्द्र

Seoni: Balloon made of tricolor on Dalsagar island, every house became the center of attraction in the midst of the tricolor campaign

Date:

सिवनी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक व्यक्तियों की सहभागिता के लिए जिला प्रशासन के प्रयास लगातार जारी हैं ।

सिवनी जिले में हर घर तिरंगा अभियान जनभियान का रूप ले रहा है। जनअभियान के तहत मंगलवार को नगरपालिका द्वारा दलसागर तालाब में आसमान में उड़ता हुआ तिरंगा से बना गुब्बारा लगाया गया। जो नागरिकों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

नगरपलिका सिवनी ने मंगलवार की शाम को जानकारी दी कि जिले के नागरिकगण 13 से 15 अगस्त 22 तक बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़कर अपने घरों प्रतिष्ठानों में झंडा फहराने का प्रण ले रहे हैं।

नगर पालिका सिवनी सीएमओ पूजा बुनकर के निर्देशन में नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।

मंगलवार को उपयंत्री सुरेन्द्र राहंगडाले एवं नपा कर्मचारी बसंत चौहान के द्वारा नगर के दलसागर तालाब में आसमान में उडता हुआ तिरंगा से बना गुब्बारा लगाया गया। जो नागरिकों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

आगे बताया गया कि जनअभियान के तहत नपा कर्मचारी वार्ड में घर घर जाकर हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देकर उन्हें भी सहभागिता करने के लिये प्रोत्साहित कर रहे हैं।

हर घर तिरंगा अभियान में अधिकतम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं।

नगर पालिका द्वारा प्रचार वाहन के जरिए देशभक्ति गीतों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है इसके साथ ही स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। नपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सेल्फी विथ तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है।

सीएमओ पूजा बुनकर ने आमजनों, कर्मचारियों से देश के शहीदों को हमेशा याद रखने एवं तिरंगे को हर घर फहराने लगाने की अपील की।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related