Homeमध्य प्रदेशहर घर तिरंगा अभियान: मध्यप्रदेश का जोश हाई, छात्र-छात्राओं ने बनाई आकर्षक...

हर घर तिरंगा अभियान: मध्यप्रदेश का जोश हाई, छात्र-छात्राओं ने बनाई आकर्षक हर घर तिरंगा आकृति

Har Ghar Tricolor Campaign: The enthusiasm of Madhya Pradesh is high, students have made attractive every house tricolor shape

Date:

भोपाल । हर घर तिरंगा अभियान(Har Ghar Tiranga Abhiyaan) में मंगलवार को नीमच जिला प्रशासन और हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी, नीमच की प्रेरणा और सहयोग से छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला के रूप में आकर्षक हर घर तिरंगा आकृति बनाई।

उल्लेखनीय है कि नीमच शहर के विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर नीमच की उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान में जन-जागरुकता पर केन्द्रित आकर्षक आकृति बनाकर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

यह आकर्षक आकृति नीमच नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के परिसर में बनाई गई, जिसने सम्पूर्ण जिले में हर घर तिरंगा अभियान का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। छात्र-छात्राओं की इस अद्भुत कलाकृति को जिसने भी देखा, उसने मुक्त कंठ से सराहा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related