Homeसिवनीसिवनी: एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध हुआ लबालब, आज रात...

सिवनी: एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध हुआ लबालब, आज रात 09 बजे खोले जाएंगे बांध के 2 गेट

Seoni: Asia's largest earthen dam is completely open, 2 gates of the dam will be opened tonight at 09

Date:

सिवनी: जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार संजय सरोवर जलाशय (भीमगढ़) का वर्तमान जलस्तर 516.90 मीटर है। वर्तमान जलस्तर निर्धारित जलस्तर से अधिक हो गया है, जल संग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा से जल की आवक हो रही है।

कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय सरोवर जलाशय (भीमगढ़) का वर्तमान जलस्तर 516.90 मीटर है।

वर्तमान जलस्तर निर्धारित जलस्तर से अधिक हो गया है एवं जल संग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा से जल की आवक हो रही है। जल स्तर सीमित रखने के लिए आज 9 बजे 2 गेट खोले जाएंगे। जिससे 5,000 घन फीट प्रति सेकंड (142 cumecs) जल की निकासी की जाएगी।

अतः जल स्तर सीमित रखने हेतु आज 28 जुलाई 2022, रात्रि के 9:00 बजे बांध के दो गेट 1-1 मीटर तक खोले जाएंगे। जिससे 10,000 घन फीट प्रति सेकंड (283 cumecs) जल की निकासी की जाएगी। यह गेट रात्रि 9:00 PM से प्रातः 6.00 AM तक खोले जायेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related