Homeसिवनीसिवनी: सड़क दुर्घटना में आशा कार्यकर्ता घायल, पति की मौत

सिवनी: सड़क दुर्घटना में आशा कार्यकर्ता घायल, पति की मौत

Date:

सिवनी। उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को दोपहर लगभग 2 बजे बाइक से जा रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में पति की मौत हो गई। तथा पत्नी घायल है, जिसका उपचार जिला अस्पताल सिवनी में जारी है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर गांव सिंदरसी थाना उगली निवासी आशा कार्यकर्ता आशा बरमैया अपने पति राम कुमार पिता राम प्रसाद बरमैया (40) के साथ बाइक से गांव चांगूटोला जा रही थी। इस मार्ग से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक चालक रामकुमार को जोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे पति-पत्नी दोनों को गंभीर चोटे आई। घायलों को उपचार के लिए केवलारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान रामकुमार को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल आशा बरमैया को जिला जिला अस्पताल सिवनी रेफर किया गया जहां उसका उपचार जारी है। आशा का दाया हाथ फैक्चर हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related