Homeसिवनीसिवनी: एक और हादसा, कंटेनर ने टायर बदल रहे चालक को मारी...

सिवनी: एक और हादसा, कंटेनर ने टायर बदल रहे चालक को मारी जोरदार टक्कर; मौत

Seoni: Another accident, the container hit the tire changing driver. Death

Date:

सिवनी। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के बायपास में गुरुवार सुबह ट्रक के पंचर टायर को बदल रहे चालक को पीछे से आ रहे कंटेनर के चालक ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि छपारा बायपास के पास ट्रक का अगला टायर पंचर हो गया था। ट्रक चालक जरदार खान और उसके अन्य साथी टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक कंटेनर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और वहां लगे जाम को हटाया।

मृतक चालक उत्तराखंड से ट्रक लेकर केरल जा रहा था। चालक उत्तर प्रदेश के मंसूरपुर जिला रामपुर का रहने वाला है। वहीं टक्कर मारने वाला कंटेनर नेपाल से बेंगलुरु जा रहा था।

इसमें चालक राजू जोशी कंटेनर चला रहा था। पुलिस ने टक्कर मारने वाले कंटेनर को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपित चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related