Homeसिवनीसिवनी: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने ब्रह्मलीन जगदगुरू श्री शंकराचार्य को...

सिवनी: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने ब्रह्मलीन जगदगुरू श्री शंकराचार्य को दी भावपूर्ण पुष्पांजलि

Seoni: All India Brahmin Ekta Parishad gave a soulful wreath to Brahmalin Jagadguru Sri Shankaracharya

Date:

सिवनी। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा रविवार दिनांक 18-09-2022 को परम पूज्य श्री द्विपीठाधीश्वर जगतगुरु श्री शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज, धर्म ध्वज वाहक, धर्माचार्य, शिव स्वरूप पूज्य गुरुदेव जी का पूजन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आर्चीपुरम स्थित एम.आई.सी.टी. कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में आयोजित किया गया.

इस आयोजन में सिवनी जिले एवं नगर से श्रद्धालु जन बंधु एवं मातृ शक्तियों की उपस्थिति रही, कार्यक्रम का प्रारंभ श्री गुरुदेव जी के छाया चित्र के समक्ष दीपज्योति प्रज्वलित कर पूजन-माल्यार्पण किया गया तथा सभी उपस्थित भक्तों ने श्रद्धा सुमन अर्पण एवं संकीर्तन किया गया.

तत्पश्चात श्री गुरुदेव जी के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को सभी ने व्यक्त किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला संयोजक पंडित संजय मिश्रा ने बताया की कार्यक्रम का संचालन पंडित सूर्यकांत चतुर्वेदी ने किया।

पंडित नेत्रपाल दुबे पंडित घनश्याम दुबे एवं पंडित संतोष चौबे ने महाराज श्री के सानिध्य की अनुभूति का विस्तार से संस्मरण सुनाया पंडित ताराचंद मिश्रा एवं पंडित विजय मिश्रा ने कार्यक्रम का आभार प्रेषित किया कार्यक्रम में पंडित सौरभ शुक्ला द्वारा देव भाषा संस्कृत के पठन और गीता पठान को बच्चों एवं बड़ों को सिखाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए

इस कार्यक्रम में पंडित ताराचंद मिश्रा, पंडित घनश्याम दुबे, पंडित संजय मिश्रा, पंडित मुरारी लाल तिवारी, पंडित अश्वनी तिवारी, पंडित सौरभ शुक्ला, पंडित विजय मिश्रा, पंडित आशीष दुबे, पंडित सूर्यकांत चतुर्वेदी, पंडित श्रीमती शकुंतला तिवारी, पंडित अंकुर दुबे, पंडित श्रीमती रजनी शर्मा, पंडित श्रीमती शालिनी मिश्रा, पंडित श्रीमती किरण दुबे, पंडित नेत्रपाल दुबे, पंडित इंद्र नारायण दुबे, पंडित अरविंद मिश्रा, पंडित संतोष चौबे, पंडित शक्ति चौबे, पंडित आनंद मोहन शर्मा, पंडित श्रीमती वंदना शर्मा, पंडित श्रीमती सुरुचि दुबे, पंडित शौर्य मिश्रा, पंडित कुमारी अनन्या मिश्रा की उपस्थिति रही।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...