Homeसिवनीउत्कृष्ट विद्यालय 9वीं प्रवेश परीक्षा का Result घोषित, 15 से 25 जून...

उत्कृष्ट विद्यालय 9वीं प्रवेश परीक्षा का Result घोषित, 15 से 25 जून तक होंगे एडमिशन

Date:

सिवनी: भोपाल द्वारा आयोजित उत्कृष्ट विद्यालय कक्षा नवमी प्रवेश परीक्षा सत्र 2021-22 का परीक्षा परिणाम प्रकाशित मेरिट सूची सिवनी उत्कृष्ट विद्यालय के सूचना पटल पर चस्था की गई है ।

मेरिट सूची अनुसार दिव्यांग वर्ग में न्यूनतम 35 अंक (01 सीटस) अनारक्षित वर्ग में न्यूनतम 47 अंक ( 89 सीट्स ) अन्य पिछड़ा वर्ग में न्यूनतम 44 अंक (33 सीटस) अनुसूचित जाति वर्ग में न्यूनतम 36 अंक (26 सीटस) अनुसूचित जन जाति वर्ग में न्यूनतम 33 अंक (88 सीट्स) कुल 240 सीट्स की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है।

मेरिट सूची के आधार पर दिनांक 15 जून 2021 से 25 जून 2021 तक प्रवेश दिया जायेगा। कार्यालयीन दिनांक को दोपहर 12 बजे विद्यालय समय में मेरिट सूची से चयनित छात्र/छात्राएं एवं पालक उपस्थित होकर कक्षा 09वीं में प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करेगें।

विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश आवेदन पत्र प्राप्त कर प्रवेश आवेदन पत्र में दिये गये निर्देशों की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related