Homeसिवनीकेवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने CM शिवराज से की मुलाकात, भीमगढ़...

केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने CM शिवराज से की मुलाकात, भीमगढ़ सुनवारा पुल के संबंध में हुई चर्चा

Date:

सिवनी , केवलारी (रवि चक्रवर्ती) : केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह जी ने आदरणीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान से मिलकर धान खरीदी एव भीमगढ़ सुनवारा पुल के निर्माण के संबंध मे विस्तृत चर्चा की केवलारी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री राकेश पाल सिंह जी अपने विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृत संकल्पित हैं क्षेत्र की जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी की देव तुल्य कार्यकर्ता बंधु किसी भी प्रकार की आप अपने क्षेत्रीय विधायक के प्रति मन में कोई भी भ्रम ना पाले उनके द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रति समग्र विकास के लिए निस्वार्थ भाव से वे दृढ़ संकल्पित हैं।

वे किसान भाइयों की पीड़ा को बहुत अच्छे से जानते समझते हैं और केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अन्य दाताओं की पीड़ा को समझते हुए धान ख़रीदी के विषय पर विस्तार से चर्चा करने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान जी से पर्याप्त समय लेकर किसान बंधुओं के द्वारा उनके खून पसीने से उगाई गई धान की फसल के संबंध में खरीदी से होने वाली दिक्कत के संबंध में प्रमुख सचिव कृषि विभाग से चर्चा किया।चर्चा उपरांत प्रमुख सचिव कृषि विभाग ओर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा यह सिवनी कलेक्टर को निर्देशित किया गया,कि सिवनी जिले एवं केवलारी विधानसभा क्षेत्र की धान खरीदी एवं उसके परिवहन मैं किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत एवं परेशानी नहीं आनी चाहिए।एवं अन्नदाताओं द्वारा पैदा किए गए ।

धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाना चाहिए,ऐसा आदेश एवं निर्देश प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री ने हम सब के लाडले नेता केवलारी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक के आग्रह पर किया।विधायक श्री पाल जी ने भीमगढ़ पुल एवं सुनवारा पुल के निर्माण की चर्चा मुख्यमंत्री जी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से की उन्होंने यह भी कहा पुलों का निर्माण दोबारा नये टेंडर डालकर जल्द से जल्द चालू किया जाएगा।इसके अलावा केवलारी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी विकास खंड धनोरा में महाविद्यालय को खोले जाने का विषय भी माननीय मुख्यमंत्री जी से आदरणीय विधायक जी ने रखा जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी ने बहुत जल्द धनोरा में कालेज बनाने की स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।इसके साथ ही वीजना पिकअप बियर से क्षेत्र सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो जाएगी।

जल्द जल्द निर्माण हेतु भी माननीय मुख्यमंत्री जी से विधायक जी द्वारा आग्रह किया गया ।इस विषय पर माननीय विधायक जी ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव से विस्तृत रूप से चर्चा की है इसके साथ-साथ ही जिला छिंदवाड़ा मैं बने माचागोरा बांध के पानी को जिला सिवनी की आने वाली नहरो का विस्तारीकरण करके शेष बचे गांव चीज बंद जलाशय बम्होडी ,सागर जलाशय और सुनहेरा जलाशय में मैं पानी गिराकर खरीफ की फसल में पानी पहुंचाने हेतु भी योजना विधायक जी द्वारा बनवाई गई।

जिससे भोमा,कान्हीवाडा क्षेत्र की लगभग 12000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की व्यवस्था हो जाएगी।इसके लिए प्रमुख सचिव ने योजना का परीक्षण कराने के आदेश जारी करने का आश्वासन भी दिए ।इस विषय पर माननीय मुख्यमंत्री जी से भी विस्तार से चर्चा की गई मुख्यमंत्री जी के दफ्तर में सिवनी जिला की केवलारी विधानसभा के विभिन्न विषयों पर आदरणीय विधायक जी द्वारा मुख्यमंत्री जी से विभिन्न कार्य योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।आदरणीय केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राकेश पाल सिंह जी के इस प्रयास से केवलारी विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं किसान बंधुओं के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related