Homeसिवनीस्वरोजगार अपनाकर युवा उद्यमी बनकर उभरे रजत ताम्रकार आज दूसरों को दे...

स्वरोजगार अपनाकर युवा उद्यमी बनकर उभरे रजत ताम्रकार आज दूसरों को दे रहे रोजगार

Date:

सिवनी 29 दिसंबर 17/ सिवनी जिले के निवासी श्री रजत ताम्रकार जिले के सफल युवा उधमी के रूप में उभरे है। श्री रजत की सफलता का जिक्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ‘दिल से’ कार्यक्रम में सम्पूर्ण प्रदेश के युवा को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए कर चुके है।
श्री रजत बताते है कि प्रदेश सरकार की मंशानुरूप वह भी स्वरोजगार अपनाकर जरुरतमंदो को रोजगार देने में विश्वास रखते है। इसी धेय से उन्होंने 2016 में ‘रूपम इंडस्ट्रीज’ के नाम से कृषि यंत्र बनाने का कारखाना शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उधमी योजना के सहयोग से 92 लाख की लागत से प्रारम्भ किया। जिसमे उन्हें योजना अंतर्गत वित्तीय अनुदान के साथ ब्याज में भी अनुदान प्राप्त हुआ।
सिवनी व आसपास के जिलों में मक्के का उत्पादन अधिक होने से उन्होंने प्रारंभ में अपना ध्यान मक्के के लिए स्पेशल थ्रेसर में लगाया ताकि कृषको को अधिक सुविधा हो। जिससे उनके थ्रेसर की मांग सिवनी के साथ साथ छिंदवाडा, मुलताई, बैतूल व अन्य मक्का उत्पादक जिलों से आने लगी। जिससे कुछ ही समय मे रूपम इंडस्ट्रीज का उनका स्टार्टअप चल निकला।
वह बताते है कि आज उनके द्वारा थ्रेसर के साथ केलिवेटर, ट्राली व अन्य कृषि यंत्रों का भी निर्माण किया जा रहा है। जिसकी मांग भी नजदीकी जिलो से भी आ रही है। रजत की इस इंडस्ट्री में लगभग 12-15 व्यक्त्ति प्रत्यक्ष रूप जुडे हुए है तथा अन्य व्यक्तियों को भी अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक सहारा मिला है। श्री रजत प्रदेश शासन द्वारा संचालित योजना के संबंध में कहते है कि प्रदेश के प्रत्येक युवा को शासन की मंशा अनुरूप नौकरी के पीछे न जाते हुए नौकरी देने वाला बनने का प्रयास करना चाहिये। युवाओ के लिए शासन की स्वरोजगार मुखी कल्याणकारी योजनाएं निश्चित रूप से सफलता की सीढी है। जिनका लाभ लेकर कोई भी युवा सतत प्रयास से सफल होकर समाज मे अपनी पहचान बना सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related