Homeसिवनीसिवनी कलेक्टर के मार्गदर्शन में 21 नवम्‍बर से 04 दिसम्‍बर तक "पुरूष...

सिवनी कलेक्टर के मार्गदर्शन में 21 नवम्‍बर से 04 दिसम्‍बर तक “पुरूष नसबंदी पखवाड़ा”

‘’21 नवम्‍बर से 04 दिसम्‍बर तक मनाया जा रहा पुरूष नसबंदी पखवाड़ा’‘’ जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी-2 ने सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना’’

Date:

सिवनी। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सिवनी के मागदर्शन में सम्पूर्ण जिला सिवनी में 21 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2022 तक पुरूष नसबंदी पखवाडा मनाया जा रहा है।

पुरूष नसबंदी पखवाड़े का आयोजन राष्‍ट्रीय परिवार कल्‍याण कार्यक्रम के तहत किया जाता है। नसबंदी पखवाड़ा के प्रचार प्रसार के लिए मोबिलाईजेशन और सामाजिक जागरूकता प्रचार-प्रसार स्‍वयं सेवी संस्‍था के समन्‍वय से आशा एवं स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है।

पखवाड़े के अंतर्गत आज दिनांक 23 नवम्‍बर 2022 को मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी कार्यालय में पुरूष नसबंदी पखवाड़े हेतु सारथी रथ को जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी-2 डॉ. आर.के.धुर्वे के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ शहरी क्षेत्र के समस्‍त वार्डो का भ्रमण कर लोगो को पुरूष नसबंदी के प्रति जागरूक करने में सहयोग करेंगा।

सीएमएचओ डॉ. राजेश श्रीवास्‍तव ने बताया कि पुरूष नसबंदी पखवाड़े का मुख्‍य उद्देश्‍य है कि महिलाओ के साथ पुरूष की भागीदारी आवश्‍यक है, जिसका मुख्‍य थीम है, ‘’अब पुरूष निभाएंगे जिम्‍मेदारी, परिवार नियोजन अपनाकर दिखायेंगे अपनी। पुरूष नसबंदी एक सरल पद्धति से की जाती है जिसे बिना चीरा, बिना टांका पुरूष नसबंदी ऑपरेशन किया जाता है।

भारत सरकार द्वारा परिवार कल्‍याण की समस्‍त सेवाओ की पहुंच को अधिक से अधिक बढ़ाने हेतु स्‍थाई और अस्‍थाई विधि अपनाने पर हितग्राही व प्रेरक को प्रोत्‍साहन राशी दी जाती है जिसमें पुरूष नसबंदी हितग्राही को 3000/- एवं प्रेरक को 400/- रूपये प्रदान किये जाते है।

पुरूष नसबंदी पखवाडे के अंतर्गत जिले में पुरूष नसबंदी दर्द रहित आपरेशन 28 नवम्‍बर से 04 दिसम्‍बर 2022 तक जिला चिकित्‍सालय सिवनी एवं सिविल अस्‍पताल लखनादौन में प्रतिदिन किये जायेगे जिसमें सिवनी, गोपालगंज, कुरई, बरघाट तथा केवलारी के केश जिला चिकित्‍सालय सिवनी में तथा छपारा, लखनादौन, घंसौर, धनौरा के केश सिविल अस्‍पताल लखनादौन में किए जायेंगे।

उक्‍त कार्यक्रम में जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी-2 डॉ. आर.के.धुर्वे, उपजिला विस्‍तार एवं माध्‍यम अधिकारी शांति डहरवाल, एएनएम कुसुम चन्‍द्रवंशी, लेखा प्रबंधक चंद्रभूषण तेलंग, डीसीएम संदीप श्रीवास, आदेश मालवीय, सेवक पटले तथा कार्यालय के अन्‍य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related