Homeसिवनी5 ढ़ाबों पर कार्यवाही, बडी मात्रा में अवैध शराब जप्त

5 ढ़ाबों पर कार्यवाही, बडी मात्रा में अवैध शराब जप्त

Date:

लखनादौन- मुख्यालय लखनादौन से नरसिंहपुर रोड एन एच 26 पर स्थित ग्राम पिपरिया, जोबा और परासिया में स्थित ढ़ाबों पर लखनादौन पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुये बडी मात्रा में अवैध शराब जप्त की हैं। ज्ञात रहें कि लखनादौन थाना प्रभारी एम ड़ी नागोतिया को लगातार षिकायत प्राप्त हो रही थी नरसिंहपुर रोड पर स्थित ढ़ाबों में अवैध शराब परोसी जा रही हैं षिकायत के बाद ढ़ाबों पर कड़ी निगरानी की गई। रविवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर था .


पुलिस अधीक्षक विवेकराज सिंह कर निर्देशन पर लखनादौन पुलिस ने आज सुबह 11 बजे से ही पिपरिया स्थित राय ढ़ाबा, बंटी सरदार का ढ़ाबा, सतनामी ढ़ाबा, जोबा स्थित सरदार ढ़ाबा तथा परासिया स्थित चौकसे किराना दुकान में छापामार कार्यवाही के दौरान बडी मात्रा में अवैध रूप से विक्रय करने हेतु शराब बरामद की गई। पांचो स्थानों में कार्यवाही के दौरान कुज 120 पाव शराब और 11 बियर की सील बंद बोतल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट 34, 36 तथा गुण्डागर्दी करने के लिए धारा 151 की कार्यवाही की गई। सभी आरोपियों के पुराने रिकार्ड खंगाले जा रहें हैं जिसके बाद 110 एवं जिला बदर की कार्यवाही भी की जायेगी। थाना प्रभारी एम डी नागोतिया ने अपना व्यक्तिगत मोबाइल नम्बर सार्वजनिक करते हुये कहा कि जिसे भी अपराध या अवैध कार्य की जानकारी देने हैं मुझे मोबाइल पर दे सकता हैं जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रखा जायेगा।

उल्लेखनीय हैं कि पिपरिया स्थित ढ़ाबे का मालिक बंटी सरदार जो भाजपा के नेता होने के साथ साथ पिपरिया/पिण्डरई का चुना हुआ प्रतिनिधि हैं और वर्तमान में उपसरंपच है। जनचर्चा में यह बात निकलकर आई हैं कि क्षेत्र के एक बडे नेता, जो जिला भाजपा में बडे पद पर आसीन है, से बंटी सरदार के बहुत करीबी संबंध में और गाहे बगाहे जिला स्तर के नेतागण भी बंटी सरदार से अपनी सेवाएं करवाते रहते हैं इसी राजनैतिक रसूख के चलते आज तक इनके ढ़ाबें में कोई कार्यवाही नहीं हो पाई।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related