जानिए आपके ब्लड ग्रुप के अनुसार कौन सी चाय है आपके लिए ज्यादा फायदेमंद

Date:

  • ओ ब्लड ग्रुप के लोगों को पेट की समस्याएं ज्यादा होती हैं।
  • ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अजवायन की चाय पीनी चाहिए।
  • एबी ब्लड ग्रुप वाले लोगों को कैफीन का सेवन कम करना चाहिए। 

आपके ब्लड ग्रुप की आपके स्वास्थ्य में बड़ी भूमिका होती है। आमतौर पर हम जो कुछ खाते-पीते हैं, उसका असर हमारी सेहत और हमारे शरीर पर पड़ता है। किस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को किस तरह का आहार खाना चाहिए और उसके लिए कौन से विटामिन्स और मिनरल्स जरूरी हैं, इस विषय पर कई शोध हो चुके हैं। दिन की शुरुआत ज्यादातर लोग चाय से करते हैं। चाय न सिर्फ शरीर में स्फूर्ति और ताजगी लाती है, बल्कि ये कई रोगों से भी बचाती है। अलग-अलग चाय के अलग-अलग फायदे होते हैं। आइये हम आपको बताते हैं कि आपके ब्लड ग्रुप के अनुसार आपको कौन सी चाय पीनी चाहिए, ताकि आपको मिले ज्यादा लाभ।

 

ब्लड ग्रुप ओ

जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ओ है, उन्हें अक्सर पेट की समस्याएं होती रहती हैं। कई बार तनाव भी इस तरह के लोगों की परेशानी होती है इसलिए ऐसे लोगों को अदरक की चाय या ग्रीन टी पीनी चाहिए। आपको दूध वाली चाय का सेवन कम करना चाहिए।

ब्लड ग्रुप ए

शोध से पता चलता है कि ब्लड ग्रुप ए वाले लोग चिंता ज्यादा करते हैं। अगर आपका ब्लड ग्रुप भी ए है, तो आपको अजवायन की चाय और जैसमीन टी पीनी चाहिए। आप खुश्बूदार और सेहतमंद मेरीगोल्ड टी भी पी सकते हैं।

ब्लड ग्रुप बी

आमतौर पर ब्लड ग्रुप बी वाले लोग थोड़ा आराम पसंद, सुस्त और धीरे होते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को ग्रीन टी जरूर पीनी चाहिए। ऐसे लोगों का वजन भी कई बार बढ़ा जाता है और पाचन खराब रहता है इसलिए ग्रीन टी का सेवन इनके लिए बहुत फायदेमंद है। आप लेमन टी और तेजपत्ते से बनी चाय भी पी सकते हैं।

ब्लड ग्रुप एबी

ब्लड ग्रुप एबी वाले लोगों को अक्सर नींद अपेक्षाकृत ज्यादा आती है। हालांकि ये लोग कल्पनाशील होते हैं और सोचते ज्यादा हैं। इसलिए ऐसे लोगों को कैफीन का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। ऐसे लोगों को ग्रीन टी या हर्बल टी पीनी चाहिए।

चाय के शौकीन ध्यान रखें ये बातें

अगर आप चाय के शौकीन हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। चाय आपमें ताजगी और ऊर्जा लाती है इसलिए कई बार आप दिनभर में कई कप चाय पी जाते हैं। चाय चाहे जितनी सेहतमंद और हर्बल हो, जरूरत से ज्यादा पीने पर इसका नुकसान ही होता है। इसलिए सामान्य स्थिति में आपको दिन में 3-4 कप से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि दूध और चीनी की चाय ज्यादा पीने से आपका पाचन खराब होता है और कॉफी ज्यादा पीने से कैफीन से होने वाले नुकसानों को झेलना पड़ता है। इसलिए आपके लिए बेहतर यही है कि दिन के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह की चाय पिएं और चीनी का प्रयोग कम करें या शहद का प्रयोग करें।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...