Earthquake In Seoni : आज सिवनी में भूकंप के 3 झटके रिकॉर्ड , तीव्रता 4.3, 1.8 और 2.7 दर्ज

Date:

सिवनी , मध्य प्रदेश : (Seoni Bhukamp News) सिवनी में शनिवार रविवार मध्यरात्रि 01 :45 बजे भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया था जिसके बाद दूसरा झटका रात्रि 03:40 बजे और तीसरा झटका प्रातः 06:23 बजे भी महसूस हुआ , रात्रि में 01:45 पर महसूस भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि नींद से जाग लोग घर से बाहर ठंड में ठिठुरते नज़र आये। रात में महसूस जबरदस्त भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज हुई, दूसरा झटका 3:40 बजे वाला रिक्टर स्केल पर 1.8 दर्ज वहीँ प्रातः 06:23 बजे दर्ज भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 दर्ज हुई । समाचार लिखे जाने तक जानमाल को कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है ।

जानकारी के लिए आपको बता दें की  27 अक्टूबर को रिक्टर स्केल पर सिवनी में पहला भूकंप 3.3 तीव्रता दर्ज किया गया था। इसके बाद 31 अक्टूबर को दिन में दो बार 3.1 व 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। 9 नवंबर को सिवनी में रिक्टर पर 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। बीते 4 माह से जिले में भूगर्भीय हलचल हो रही। रातों में लोग अपने घरों में जाने से भी डर रहे है।

यह भी पढ़े: भूकंप के दौरान सतर्कता से जुड़ी कुछ जरूरी बातें, जरूर पढ़े और सबके साथ शेयर जरूर करें

कितनी देर तक आया भूकंप है खतरनाक?

सिवनी में भी पृथ्वी की गति में परिवर्तन के कारण ही भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि सिवनी 4.7 रिक्टर स्केल का भूकंप दर्ज किया गया. जो कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ज्यादा खतरनाक नहीं होता है. वैज्ञानिकों ने भूकंप मापने के दो पैमाने बताए है, एक है भूकंप की तीव्रता यानी किस गति से भूकंप आया, और दूसरा है समय अंतराल अर्थात कितनी देर तक भूकंप आया. 

कितने समय अंतराल का भूकंप कितना हानिकारक?

1. वैज्ञानिकों के अनुसार अक्सर भूकंप 30 से 40 सेकंड का आता है. जो सामान्य और कम नुकसानदायक है
2. अगर यही भूकंप दो मिनट से ज्यादा तक आ गया, तो ये क्षेत्र को भयंकर नुकसान पहुंचा सकता है. 

कितने रिक्टर स्केल का भूकंप है कम खतरनाक? 

1. 6.0 से कम तीव्रता के भूकंप देश में 100 से ज्यादा बार दर्ज किए जाते है, जो 150 किलोमीटर के क्षेत्र को हानी पहुंचा सकता है. 
2. 6.0 से 6.9 की तीव्रता वाला भूकंप 160 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक होता है. 
3. 7.0 से 7.9 की ताव्रता वाला भूकंप साल में औसतन 15 से 20 बार दर्ज किया जाता है. जो एक बड़े क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकता है. 
4. 8.0 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप कई सौ किलोमीटर वाले क्षेत्र में भयंकर तबाही मचा सकता है. जो साल में मुश्किल से एक बार दर्ज किया जाता है. 
5. 9.0 से 9.9 हजारों किलोमीटर वाले क्षेत्र को बर्बाद करने के लिए काफी है. जो 15 से 20 सालों में एक बार देखने को मिलता है. 
6. दुनिया में आज तक 10 से ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप आज तक दर्ज नहीं किया गया है. वैज्ञानिकों के अनुसार इस तीव्रता का भूकंप किसी छोटे देश को पूरी तरह तबाह कर सकता है. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...