Homeसिवनीतालिबानी सोच की समर्थक है काग्रेस: सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे

तालिबानी सोच की समर्थक है काग्रेस: सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे

Congress is a supporter of Talibani thinking: Seoni BJP District President Alok Dubey

Date:

सिवनी: चुनाव शहर के विकास के लिए होते हैं। अच्छी सड़क, पानी, बिजली की उपलब्धता हो जाए इसके लिए भाजपा हमेशा प्रतिबद्ध है। हम कमलनाथ जैसे नहीं जो पैसे के लिए रोते रहे। नगरीय विकास के लिए प्रदेश के खजाने में पैसे की कमी नहीं है।

उक्ताशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे द्वारा कही गई। श्री दुबे ने कहा कि, गरीबों को भोजन और राशन मुक्त मिलना चाहिए यह भाजपा ने सुनिश्चित किया है। हम नगर में अमन चैन और विकास की विचारधारा बहाते हुए सिवनी का विकास करेंगे। विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

श्री दुबे ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब कमलनाथ जी ने गरीबों के लिए बनाई गई सारी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। गरीब जनता से उनका संबल योजना छीन ली थी। तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी गई थी। हमने फिर से जनता के कल्याण की उन योजनाओं को शुरू कर दिया है।

श्री दुबे ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओ का क्रिन्यान्वयन नगरीय निकाय के द्वारा होता है। 15 महिने तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। कमलनाथ ने गरीब कल्याण की योजनाओ को बंद करने का काम किया। भाजपा विकास के काम करती है। नगरीय निकायो में कांग्रेस आ गई तो विकास ठप्प हो जाएगा।

श्री दुबे ने उदयपुर और अमरावती की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस तालिबानी सोच का समर्थन करती है। आज देश और प्रदेश में संवेदनशील और गरीबो का हित सोचने वाली सरकारे है। इन चुनावों के दौरान कांग्रेस द्वारा येन केन प्रकारेण नगर पालिका परिषद में अपनी सत्ता काबिज करने के उद्देश्य जिस तरह सामाजिक ताने-बाने से छेड़छाड़ की जा रही है वह जिले के अमन-चैन के लिए बेहद खतरनाक है ।

श्री दुबे ने कहा कि कांग्रेस संप्रदायवाद, आतंकवाद और सामाजिक वैमनस्यता का रक्तबीज है। नगर के चुनाव में कांग्रेस खुलकर यही बीज बो रही है। एक समुदाय से कहा जा रहा है कि, कांग्रेस जीतेगी तो इस बार आपके ही समुदाय का अध्यक्ष बनेगा। जबकि दूसरे समुदाय से वह कह रही है कि हम उनको कोई भी पद नहीं देंगे। कांग्रेस इस शांतिप्रिय शहर में ध्रुवीकरण के बीज बो रही है।

श्री दुबे ने कहा कि, आप सभी नगर वासियों से अपील है कि, आपको कांग्रेस के माया जाल में नहीं फंसना है। वे सिर्फ झूठे वादे करते हैं और चुनाव जीतने के बाद उन से मुकर जाते हैं। 15 महीने की कमलनाथ की सरकार ने हमारे द्वारा शुरू की गई सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करके गरीबों का हक छीनने का कार्य किया था।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related