Home » सिवनी » ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की प्रथम बैठक हर्षोल्लास के साथ संपन्न

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की प्रथम बैठक हर्षोल्लास के साथ संपन्न

By: SHUBHAM SHARMA

On: Sunday, March 25, 2018 10:17 PM

Google News
Follow Us

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की प्रथम बैठक हर्षोल्लास के साथ संपन्न
सिवनी- ब्राह्मण गौरव के पुनर्गठन के उद्देश्य से निर्मित ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ सिवनी की प्रथम बैठक समाज की मुख्य सेवा की ओर केंद्रित होते हुए पंडित रमेश तिवारी संजय तिवारी जनमंच सिवनी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई जिसमे वंदना तिवारी गायत्री पांडे अभिषेक पांडे विनोद तिवारी महेंद्र मिश्रा अश्वनी तिवारी ताराचंद मिश्रा प्रदुम चतुर्वेदी आरती शुक्ला व जिला प्रमुख विजय शुक्ला ने बैठक का संचालन किया ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जिले में तीन उद्देश्य लेकर ब्राह्मण समाज की सेवा का कार्य प्रारंभ कर रहा है जिसमें आर्थिक स्थिति में कमजोर छात्र छात्राओं को ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ द्वारा निशुल्क कोचिंग भी जाना जिले में किसी भी ब्राह्मण को सहायता पहुंचाने के लिए ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ हेल्पलाइन का प्रारंभ करना व सामाजिक लोगों को न्यूनतम दक्षिणा पर उचित श्री ज्योतिष परामर्श श्रीमती विजय शुक्ला द्वारा प्रदान किया जाना प्रमुख है आगामी समय में जिले में ब्राह्मण समाज बैंक की स्थापना की योजना प्रस्तावित की गई जिसमें आवश्यकता पड़ने पर ब्राह्मण को तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध हो सके । संघ कि समाज सेवा के उद्देश्य को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला पवन शुक्ला अध्यक्ष ब्राह्मण समाज बरघाट सहित सैकड़ों ब्राह्मण ने हर्ष व्यक्त करते हुए इस संघ को तन मन धन से सहयोग देने की बात कही।

साथ ही जिले के समस्त ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ सदस्यों ने समाज की मूल धारा में लौटते हुए ब्राह्मण गौरव की पुनर्स्थापना में अपना सहयोग देने का निवेदन जिले के समस्त ब्राह्मणों से किया ।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment