Homeसिवनीसिवनी कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही: लापरवाह आरआई राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित

सिवनी कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही: लापरवाह आरआई राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित

Big action of Seoni Collector: Negligent RI Revenue Inspector suspended

Date:

सिवनी। सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने आईआई राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी कलेक्टर ने सी.एम. हैल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का समय पर निराकरण न किए जाने एवं शासकीय दायित्वों के निवर्हन में असक्षमता व्यक्त करते हुये निलंबित करने की कार्यवाही की है.

वरिष्ठ अधिकारी / नियंत्रणकर्ता अधिकारी के निर्देशों का तत्परता से पालन न करने के कारण राजस्व निरीक्षक मं. बण्डोल तहसील श्री धीरेन्द्र गुमास्ता को  म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में श्री धीरेन्द्र गुमास्ता को कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख सिवनी में नियत किया गया है। श्री गुमास्ता को निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related