Homeसिवनीमाँ वेंनगंगा में अर्पित की जाये अटल जी की अस्थि

माँ वेंनगंगा में अर्पित की जाये अटल जी की अस्थि

Date:

सिवनी – आगामी 23 अगस्त को प्रदेश भाजपा कार्यालय से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की अस्थियां प्रदेश की दस प्रमुख नदियों में विसर्जित के लिये रवाना होगी  ।  प्रदेश की जिन नदियों में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलजी के अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा, उनमें नर्मदा, क्षिप्रा, ताप्ती, चम्बल, सोन, बेतवा, पार्वती, सिंध, पेंच और केन नदियां शामिल हैं। विभिन्न नदियों के लिए अलग-अलग अस्थि कलश यात्राएं  23 अगस्त को सुबह 8 बजे प्रदेश कार्यालय से एक साथ रवाना होंगी।

सिवनी के अटल विचार मंच ने अस्थि कलश यात्रा की आयोजक भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया है कि अटल जी की अस्थियों का विसर्जन सिवनी जिले की पवित्र नदी बैनगंगा जो सिवनी एवं बालाघाट की जीवन दायिनी होने के साथ श्रद्धा और आस्था का केन्द्र है जिसका उद्दगम स्थल सिवनी है ऐसी जीवन दायिनी पवित्र बैंनगंगा में भी देश के महान नेता की अस्थियों का विसर्जन सुनिश्चित कर जिले में अटल जी के समर्थको की भावनाओं का सम्मान के अनूकूल होगा । अटल विचार मंच के संयोजक तरूण मुनिया टांक थानसिंह बघेल शिवगुप्ता, भोजराज मदने राधेश्याम सनोडिया अरविंद बघेल, रवि चंद्रवंशी, हमीद कुरैशी, गोपाल बघेल , आदि ने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश पाल को इस विचार का एक संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र सोैंपा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related