Homeसिवनीएसिड अटैक : पहले निर्वस्त्र कर पीटा फिर डाला एसिड : मौत

एसिड अटैक : पहले निर्वस्त्र कर पीटा फिर डाला एसिड : मौत

Date:

सिवनी (Seoni News) // एसिड अटैक : पहले निर्वस्त्र कर पीटा फिर डाला एसिड : मौत

पीएम रिपोर्ट के बाद होगी कायमी, फिर करेंगे गिरफ्तारी : थाना प्रभारी

सिवनी । पीड़ितों के कथनानुसार उन पर तेजाब फेंके जाने की घटना सोमवार की है। इस मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मामला कायम किया जायेगा। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी। उक्ताशय की बात छपारा थाना प्रभारी नीलेश परतेती द्वारा खबर सत्ता से चर्चा के दौरान कही गयी।

छपारा पुलिस सूत्रों ने खबर सत्ता को बताया कि ग्राम चंदौरीकला निवासी प्रमोद ठाकुर, बीते सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे, ग्राम सागर निवासी मालीराम (80) पिता गंभीर चौहान और सालिकराम (70) पिता दीपचंद को अपने वाहन में बैठाकर समीप ही स्थित एक अन्य गाँव में घुमाने के लिये ले गया था।

सूत्रों ने बताया कि इसी दौरान मालीराम और सालिकराम को लेकर प्रमोद ठाकुर रामगढ़ के जंगल की ओर चला गया जहाँ प्रमोद ने उन दोनों से शराब पीने के लिये कहा। इसके साथ ही प्रमोद ठाकुर ने मालीराम और सालिकराम को निर्वस्त्र कर पिटाई डण्डे से करना आरंभ कर दिया। मालीराम और सालिकराम ने प्रमोद से पूछा भी कि उनकी पिटाई क्यों की जा रही है लेकिन प्रमोद ठाकुर के द्वारा उनके सवाल का कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रमोद ठाकुर सिर्फ पिटाई करने से ही नहीं माना और उसने अपने पास रखे तेजाब को भी मालीराम के पैर पर उड़ेल दिया। इससे मालीराम का पैर गंभीर रूप से झुलस गया। इस तेजाब के कुछ छींटे सालिकराम पर भी पड़े। इस घटना की अजीबो गरीब बात यह रही कि पिटाई करने के बाद प्रमोद ठाकुर ने दोनों पीड़ितों को वापस उनके घर ले जाकर छोड़ दिया। मालीराम के पास पाँच हजार रूपये होने की बात भी कही जा रही है, जो घटना के उपरांत उनके पास नहीं मिले।

सूत्रों की मानें तो इसके बाद दोनों ही बुजुर्गों को उनके परिजनों के द्वारा अगली सुबह उपचार के लिये जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार अस्पताल में भी मालीराम पत्ते की तरह कांपता रहा। ब्रहस्पतिवार को दिन में लगभग 11 बजे मालीराम ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।

इस संबंध में बण्डोल थाना प्रभारी ने चर्चा के दौरान कहा कि यह मामला छपारा थाना क्षेत्र का है इसलिये छपारा के थाना प्रभारी ही इस मामले में विस्तार से जानकारी दे पायेंगे। उधर, छपारा थाना प्रभारी से जब चर्चा की गयी तो उन्होंने कहा कि अभी उन्हें मर्ग डायरी नहीं मिली है, जब मर्ग डायरी उन तक पहुँचेगी उसके बाद ही वे इस मामले में प्रकरण कायम कर पायेंगे। छपारा थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर इस मामले में विवेचना आरंभ कर दी गयी है।

ज्ञातव्य होगा कि पिछले दिनों एक संदेही की पूछताछ के दौरान भागते समय चोट लगने से हुई मौत से छपारा पुलिस चर्चाओं में आ गयी थी। इसके बाद छपारा थाना प्रभारी को हटाया गया था। नवागत थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली भी संदेह के दायरे में ही बतायी जा रही है। घटना सोमवार को घटित हुई और उसके बाद आरोपियों के नाम सामने आने के बाद भी छपारा पुलिस के द्वारा अब तक कार्यवाही किये जाने की बजाय मर्ग डायरी का ही इंतजार किया जा रहा है!

मामला जाँच में है. मर्ग डायरी आने के बाद कायमी की जाकर गिरफ्तारी की कार्यवाही की जायेगी.
नीलेश परतेती, थाना प्रभारी, छपारा.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...