सिवनी: आरोपण संगठन ने दिनाँक 04/07/2021 को ग्राम मुंगवानी,खुर्द और सापापार में आरोपण-वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूरक पूरा किया।
आरोपण संगठन द्वारा ग्राम मुंगवानी के ग्राम पंचायत के भूमि में सरपंच: श्रीमती दुर्गा सनोडिया जी,सचिव :तरुण सनोडिया जी, सुनील तिवारी जी के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
आरोपण-वृक्षारोपण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका श्री बृजमोहन सनोडिया जी ने निभाई जिनकी मदद से ग्रामवासियों ने एक एक पौधो का रोपण किया एवम पौधो को परिवार की तरह पालन पोषण करने का प्रण लिया।
आरोपण एक गैर सरकारी संगठन है जो वृक्षारोपण और व्रक्षो के लिए जागरूकता फैलाना है। आरोपण की स्थापना सुव्रत शर्मा,प्रवीण बघेल,अर्पित राय,लीना सनोडिया,राजेश सनोडिया और मयंक रावते द्वारा किया गया है।
आरोपण का लक्ष्य है की भारत में फॉरेस्ट कवर और किसानों के संबंध में पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया जाए जो भविष्य में किसानों के लिए रोजगार एवं साथ में प्रकृति संरक्षित हो। आरोपण से जुड़ने के लिए Facebook:- aaropan2021 और Instagram से जुड़ने के लिए: aaropan को follow करे।
हम मनुष्य इस पृथ्वी में किरायेदार है,ये हमारा कर्तव्य है की हम भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को सही सलामत स्वर्ग जैसी प्रकृति से हरी भरी दुनिया देके जाए।
आरोपण के सभी स्वयंसेवक श्रेयांश बघेल,अनिमेष साहू,अर्पित अग्रवाल,निशांत गार्वे और सभी ग्राम वासियों का तहे दिल से शुक्रिया जो हमारी प्रकृति को बचाने के लिए आरोपण की इस मुहिम में साथ है।