Homeसिवनीसिवनी में 11 करोड़ का घोटाला: बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो...

सिवनी में 11 करोड़ का घोटाला: बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो गिरफ्तार, एक बैंक कर्मी तो दूसरा साथी

11 crore scam in Seoni: Two arrested for providing bank account, one bank employee and other partner

Date:

सिवनी (Keolari Ghotala News)। सिवनी जिले की केवलारी (Keolari) तहसील में पदस्थ लिपिक सचिन दहायत को घोटाले (Keolari 11 cr. Scam News) की जाने वाली राशि (राहत राशि) किन बैंक खातों में जमा करने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराना, जमा हुई राशि को निकालकर अपना कमीशन लेकर राशि वापस लिपिक तक भेजने का काम करने वाले दो चचेरे भाइयों को केवलारी पुलिस ने बीते सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

केवलारी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 2 लोगों में श्रेष्ठ अवधिया जो कि एक प्राइवेट बैंक का कर्मचारी होना बताया जा रहा है इसके अलावा इसका एक और साथी विशेष अवधिया जो इसके साथ इस पूरे मामले में साथ काम करता था।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार केवलारी पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को सिवनी न्यायालय में पेश कर दिया है जिसके बाद सिवनी न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस पूरे घोटाले के मामले में आरोपितों से आगे की पूछताछ की जा रही है, वहीं रविवार को पुलिस ने राजस्व अधिकारियों के साथ आरोपितों के घर पहुंचकर घर में मौजूद चल-अचल संपत्ति की सूची तैयार करने के साथ ही आरोपितों के बैंक खातों की जानकारी एकत्रित की है।

बैंक खातों में जमा हुआ लाखों का कमीशन

इस पूरे घोटाले की प्रारंभिक जांच में 40 बैंक खातों के अलावा दोनों गिरफ्तार आरोपियों के 4 -5 बैंक खातों की जानकारी पुलिस के हाथ लग चुकी है, आरोपितों के यह खाते अलग अलग बैंक में होने की जानकारी भी है। पुलिस को जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत ही इन बैंक खातों में जमा हुई राशि के बारे में जानकारी जुटाने में लग गयी है.

सूत्रों की माने तो इस पूरे घोटाले में जो राशि कमीशन के रूप में दोनों गिरफ्तार आरोपियों को मिलती थी वो इन्हीं निजी बैंक खातों में जमा कराते थे। हालाकि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इन बैंक खातों में ज्यादा नकदी जमा नहीं है।अधिकांश राशि दोनों विभिन्ना लेनदेन में खर्च हो चुकी है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपितों ने घोटाले की राशि से कौन-कौन से चल-अचल संपत्ति बनाई है, ताकि न्यायालय में इसकी जानकारी पेश कर उस पर आगे की कार्रवाई की जा सके।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related