HomeदेशKarwa Chauth 2022: करवा चौथ पर पत्नी की राशि देखकर ही दें...

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर पत्नी की राशि देखकर ही दें उपहार, इससे परिवार में आएगी शुभफल की बहार

Karwa Chauth 2022: On Karwa Chauth, give gifts only after seeing the amount of wife, this will bring auspicious results in the family

Date:

Karwa Chauth 2022: इस साल वर्ष 2022 में करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा, करवा चौथ व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है, करवा चौथ व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्धायु और जीवन भर खुशियों की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं।

करवा चौथ व्रत में महिलाए दिन भर निर्जला व्रत रहने के बाद चंद्रोदय होने पर चौथ का चांद देखकर छलनी में पति का चेहरा देखती है जिसके बाद ही महिलाएं व्रत का पारण करती हैं।

करवा चौथ व्रत पूर्ण होने के बाद पूजा करने के बाद प्रेम से पति अपनी पत्नी को गिफ्ट भी दिया करते हैं, और यदि आप भी अपनी धर्मपत्नी को गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस बार आपको राशि के अनुसार गिफ्ट देना चाहिए, ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि राशि के अनुसार खरीदा गया गिफ्ट साल भर शुभ फल देता है।

करवा चौथ में मेष राशि वाली पत्नियों के लिए गिफ्ट

यदि आपकी पत्नी की राशि मेष है, तो उन्हें सोने के आभूषण, लाल रंग के कपड़े या इत्र गिफ्ट में दे सकते हैं। साथ ही उन्हें मूंगे के गहने जैसे अंगूठी और नेकलेस भी दे सकते हैं।

करवा चौथ में वृषभ राशि वाली पत्नियों के लिए गिफ्ट

यदि आपकी पत्नी की राशि वृषभ है तो ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के स्वामी शुक्र और दांपत्य जीवन के कारक मंगल हैं। ऐसे में यदि आपकी पत्नी की राशि वृषभ तो आप उन्हें लाल रंग की साड़ी या फिर अन्य कपड़े और लाल रंग के गहने भी गिफ्ट में दे सकते हैं।

करवा चौथ में मिथुन राशि वाली पत्नियों के लिए गिफ्ट

यदि आपकी पत्नी की राशि मिथुन है तो ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और दांपत्य जीवन के कारक ग्रह मंगल हैं। ऐसे में पत्नी को पीले रंग के कपड़े, सोने के आभूषण, धार्मिक वस्तु या फिर पीले रंग की मिठाई भी दे सकते हैं।

करवा चौथ में कर्क राशि वाली पत्नियों के लिए गिफ्ट

यदि आपकी पत्नी की कर्क वृषभ है तो कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। ऐसे में यदि आपकी पत्नी कर्क राशि की हैं तो उन्हें चांदी या मोती से संबंधित कोई गिफ्ट दे सकते हैं।

करवा चौथ में सिंह राशि वाली पत्नियों के लिए गिफ्ट

यदि आपकी पत्नी की सिंह वृषभ है तो ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ऐसे में सिंह राशि की महिलाओं को जूते, चप्पल, गोल्डन कलर की साड़ी, घड़ी या तांबे से बनी कोई चीज गिफ्ट में दे सकते हैं।

करवा चौथ में कन्या राशि वाली पत्नियों के लिए गिफ्ट

यदि आपकी पत्नी की कन्या वृषभ है तो कन्या राशि के स्वामी राजकुमार बुध माने जाते हैं। ऐसे में यदि आपकी पत्नी की राशि कन्या है, तो उनको हरे रंग के कपड़े, कोई सजावटी चीज या हरे रंग की चूड़ियां गिफ्ट में दे सकते हैं।

करवा चौथ में तुला राशि वाली पत्नियों के लिए गिफ्ट

यदि आपकी पत्नी की राशि तुला है तो तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में इस राशि की पत्नी को गुलाबी या बादामी रंग का कोई उपहार दे सकते हैं। आप चाहें तो उन्हें गुलाबी रंग की साड़ी, गुलाबी रत्नों का हार भी गिफ्ट में दे सकते हैं।

करवा चौथ में वृश्चिक राशि वाली पत्नियों के लिए गिफ्ट

यदि आपकी पत्नी की राशि वृश्चिक है तो वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। ऐसे में आप अपनी पत्नी को लाल या पीले रंग का कोई उपहार दे सकते हैं।

करवा चौथ में धनु राशि वाली पत्नियों के लिए गिफ्ट

यदि आपकी पत्नी की राशि धनु है तो धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। बृहस्पति का शुभ रंग पीला होता है। ऐसे में आप अपनी पत्नी को पीले रंग के वस्त्र या कोई भी पीले रंग का गिफ्ट दे सकते हैं।

करवा चौथ में मकर राशि वाली पत्नियों के लिए गिफ्ट

यदि आपकी पत्नी की राशि मकर है तो मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि का प्रिय रंग काला माना गया है। लेकिन करवा चौथ के दिन काले रंग का इस्तेमाल करना शुभ नहीं होता इसलिए, इस दिन आप अपनी पत्नी को मैरून रंग की चीजें गिफ्ट कर सकते हैं।

करवा चौथ में कुंभ राशि वाली पत्नियों के लिए गिफ्ट

यदि आपकी पत्नी की राशि कुंभ है तो कुंभ राशि के भी स्वामी भी शनि हैं। ऐसे में आप अपनी पत्नी को मैरून या नीले रंग के वस्त्र या सोने के गहने गिफ्ट कर सकते हैं।

करवा चौथ में मीन राशि वाली पत्नियों के लिए गिफ्ट

यदि आपकी पत्नी की राशि मीन है तो मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। बृहस्पति का शुभ रंग पीला होता है। ऐसे में आप अपनी पत्नी को पीले रंग के गिफ्ट दे सकते हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related