Homeमध्य प्रदेशसिंधिया घराने के महल में पधारेंगे अमित शाह, जयविलास पैलेस में सिंधिया...

सिंधिया घराने के महल में पधारेंगे अमित शाह, जयविलास पैलेस में सिंधिया करेंगे मेजबानी

Amit Shah will visit the palace of Scindia Gharana, Scindia will host in Jaivilas Palace

Date:

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आगामी 16 अक्टूबर (16 October) को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के प्रवास पर रहेंगे, इस दौरान गृह मंत्री यहां भोपाल (Bhopal) में मेडिकल की पढ़ाई का हिन्दी मीडिया में शुभारम्भ करेंगे और ग्वालियर (Gwalior) में एयर टर्मिनल (Air Terminal) के विस्तार का शिलान्यास करेंगे।

जब गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे उस दौरान अमित शाह पहली बार सिंधिया घराने के महल (जयविलास पैलेस) के अतिथि के तौर पर पधारेंगे, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) उनकी मेजबानी करेंगे.

केन्द्रीय मंत्री शाह की मेजबानी के लिए जयविलास पैलेस में तैयारियां शुरू हो गई हैं, सिंधिया स्वयं अपनी देख-रेख में गृह मंत्री के स्वागत की तैयारियां देख रहे हैं।

बुधवार रात दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि यह एक एतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में होने जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री शाह 16 अक्टूबर को ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के विस्तार का शिलान्यास करेंगे। इस दिन वे दोपहर 3.00 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे और इसके बाद सीधे भूमिपूजन स्थल पर जाएंगे।

यहां करीब 10 मिनट शिलान्यास का कार्यक्रम चलेगा, जिसे मेले में आयोजित कार्यक्रम में लाइव दिखाया जाएगा, केन्द्रीय मंत्री शाह मेले में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और इसके बाद सीधे जयविलास पैलेस के लिए रवाना हो जाएंगे।

अभी उनका अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, केन्द्रीय मंत्री शाह शाम 5.20 बजे जयविलास पैलेस पहुंचेंगे। यहां करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे, जबकि शाम 7 बजे एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related