Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश की जब इस लेडी अफसर को आया गुस्सा, तो BJP नेता...

मध्यप्रदेश की जब इस लेडी अफसर को आया गुस्सा, तो BJP नेता को लगाई सिंघम अंदाज में फटकार, ​देखें वीडियो

When this lady officer of Madhya Pradesh got angry, the BJP leader was reprimanded in Singham style, watch video

Date:

इन दिनों भाजपा के पूर्व विधायक और एसडीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उज्जैन जिले के बड़नगर के पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई और एसडीएम निधि सिंह के बीच तीखी नोकझोंक चल रही है। ऐसे में भाजपा नेता दबाव बना रहे हैं लेकिन एसडीएम ने सिंघम अंदाज में नेता जी को ही फटकार लगा दी है।

इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल पूर्व विधायक ने एसडीएम की नौकरी को लेकर टिप्पणी कर दी जिससे नाराज होकर पूर्व विधायक को लेडी सिंघम ने तमीज से बात करने की नसीहत देने के साथ ही नौकरी से निकलवाने की चुनौती भी दी है।

जलभराव की समस्या देखने पहुंची थी एसडीएम

दरअसल मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध नगरी उज्जैन से 50 किलोमीटर दूर बड़नगर के पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई और एसडीएम निधि सिंह के बीच काफी बहस हुई है ।यह घटना 4 दिन पहले की बताई जा रही है लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

घटना बड़नगर के बंगरेड ग्राम की है, जहां पर लंबे समय से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही थी। लोगों की शिकायत बार-बार आ रही थी जिसके बाद एसडीएम जेसीबी लेकर पहुंच गई। तभी किसी नेपूर्व विधायक शांतिलाल धबाई को सूचना कर दी। इसके बाद दोनों के बीच काफी कहासुनी होने लगी।

सिंघम अंदाज में दिया एसडीएम ने जवाब

बताया गया है किपूर्व विधायक शांतिलाल धबाई एसडीएम से काम रोकने के लिए कह रहे थे, लेकिन उनका कहना था कि किसी और जगह पाइप डालकर पानी की निकासी की जाए। कुछ देर तक तो दोनों के बीच नॉर्मल बातचीत हुई ,लेकिन इसी दौरान विधायक ने एसडीएम निधि सिंह की नौकरी पर टिप्पणी कर दी।

इसके बाद एसडीएम छल्ला गई और नाराज होकर तू मुझे मेरा काम मत सिखा, यहां से दफा हो जाओ। निकलवा देना मुझे नौकरी से निकलवा सकता है तो।” हालांकि इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और पूर्व विधायक के कार्यकर्ताओं ने उन्हें वहां से हटा दिया। जानकारी मिली है कि पूर्व विधायक ने एसडीएम की शिकायत कलेक्टर और सीएम से कर दी है।

5 – 6 दिन पुरानी है ये घटना

बहरहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जो कि 5 – 6दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं हिंदुस्तान न्यूज़ से बात करते हुए एसडीएम निधि सिंह ने कहा कि मामला 5 – 6 दिन पुराना है। उन्होंने किसी से कोई शिकायत नहीं की है। पूर्व भाजपा विधायक शांतिलाल धबाई ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देने से भी इनकार कर दिया है। बहरहाल अब इस वायरल वीडियो और पूर्व विधायक द्वारा कलेक्टर और एसडीएम से की गई शिकायत के बाद मामला किसकी पाली में जाता है यह देखने वाली बात होगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related