भोपाल : मध्य प्रदेश में आज से शुरू हुए टीकाकरण महा-अभियान में लोग टीकाकरण केन्द्रों में बड़ी संख्या में आकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा रहे हैं।
पूरे मध्य प्रदेश में आज दोपहर 3 बजे तक प्रदेश में आठ लाख से अधिक व्यक्ति कोरोना का टीका लगवा चुके थे।
CM शिवराज सिंह चौहान द्वारा जन-सहभागिता से टीकाकरण के महायज्ञ में शामिल होने की अपील और जन-जागरूकता अभियानों का परिणाम है कि लोग स्व-प्रेरणा से टीका लगवाने टीकाकरण केन्द्र पहुँच रहे हैं। टीकाकरण की रफ्तार लगातार जारी है।
टीकाकरण महाअभियान 21 जून 2021 प्रति घंटे की रिपोर्ट | |
समय | टीकाकरण |
सुबह 10 बजे | 60,000 |
पूर्वान्ह 11 बजे | 1,75,653 |
दोपहर 12 बजे | 3,37,938 |
दोपहर 01 बजे | 5,21,920 |
अपरान्ह 02 बजे | 7,10,868 |
अपरान्ह 03 बजे | 8,00,101 |