Homeमध्य प्रदेशअपडेट: मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुब्बारे भरने वाला गैस सिलेंडर फटने...

अपडेट: मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुब्बारे भरने वाला गैस सिलेंडर फटने से पांच घायल

Update: Five injured in gas cylinder filling balloon in Ujjain, Madhya Pradesh

Date:

उज्जैन । शहर के अंकपात मार्ग पर खाक चौक पर रविवार को सैर सपाटे के दौरान गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में अचानक बलास्ट हो गया। इस हादसे में तीन बच्चे सहित पांच लोग घायल हुए हैं।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही जीवाजी गंज पुलिस बम डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस) के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।

जीवाजीगंज थाना पुलिस के अनुसार शहर के खाक चौक पर प्रति रविवार को सैर सपाटा का आयोजन किया जाता है। इस बार भी सैर सपाटा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

इसी दौरान खाक चौक पर चौराहे पर निर्मोही अखाड़े के बाहर सुबह 6.15 जब गुब्बारे बेचने वाला युवक अपना सिलेंडर से गुब्बारों में हवा भर रहा था, तभी उसका गैस का सिलेंडर अचानक फट गया।

ब्लास्ट की खबर लगते ही बीडीएस की टीम और थाना जीवाजीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। इस विस्फोट में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान नक्श (8 वर्ष), अलताफ (40 वर्ष), संतोष (18 वर्ष), गौतम (15 वर्ष), आस्था (14 वर्ष) और सावन (25 वर्ष) के रूप में हुई है। इसमें बालक नक्श की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल अलताब शाह ने बताया कि वह अपनी दुकान लगा ही रहा था तभी विस्फोट हो गया।

आठ साल के बच्चा गंभीर, इंदौर रेफर

सीएसपी आश्विन नेगी ने बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। आठ वर्षीय नक्श नामक बच्चे की हालत गंभीर है, जिसे इंदौर रेफर कर दिया है। शेष चार का इलाज उज्जैन में चल रहा है।

हाइड्रोजन के गलत मिश्रण से सिलेंडर फटने की आशंका

बीडीएस प्रभारी प्रीति गायकवाड़ ने बताया कि सिलेंडर में अलग-अलग केमिकल से हाइड्रोजन गैस बनाते हैं। सम्भवतः हायड्रोजन गैस में गलत मिश्रण के कारण हादसा हुआ है। सिलेंडर के पार्ट्स को जब्त कर सागर की फॉरेंसिक लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा जा रहा है।

डा. गायकवाड ने बताया कि इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि धमाका इतना तेज था कि निर्मोही अखाड़े के अंदर खड़ी दो कारों के कांच टूट गए तथा अखाड़े की बाउंड्री वाल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

सैर सपाटे में कोरोना गाइडलाइन का नहीं हो रहा था पालन

प्रति रविवार सुबह खाक चौक में सैर सपाटा मेला लगता है। जहां बड़ी संख्या में लोग बच्चों के साथ पहुंचते हैं। शहर में धारा 144 लागू होने के बाद भी इसका आयोजन किया गया था। यहां कोविड गाइडलाइन का कोई पालन नहीं हो पा रहा है। बताया गया कि यह आयोजन भाजपा नेता सोनू गेहलोत कराते हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related