Homeमध्य प्रदेशPM MODI के नेतृत्व में लगातार बढ़ रही टीकाकरण की गति :...

PM MODI के नेतृत्व में लगातार बढ़ रही टीकाकरण की गति : Cm Shivraj

Date:

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वैक्सीनेशन का महाअभियान शुरू हुआ है। 300 से अधिक प्रतिष्ठित साइंटिस्ट एवं एकेडमिशीयंस द्वारा वैक्सीन ड्राइव की सराहना करते हुए अभियान को समर्थन दिया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस महाअभियान को लेकर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में टीकाकरण की गति निरंतर बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा है कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर्मठ नेतृत्व एवं सतत प्रोत्साहन से पूरे देश में टीकाकरण की गति निरंतर बढ़ रही है। 

300 से अधिक प्रतिष्ठित साइंटिस्ट एवं एकेडमिशीयंस द्वारा वैक्सीन ड्राइव की सराहना करते हुए अभियान को आत्मीय समर्थन प्रदान किया गया है।”

उन्होंने कहा कि “वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाकर प्रदेश को कोरोना से सुरक्षा चक्र प्रदान करने हेतु प्रदेश के नागरिकों, स्वास्थ्य अधिकारियों कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार।

प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में हम वैक्सीनेशन महाअभियान को पूरी ऊर्जा के साथ जारी रखेंगे और जल्द ही पूरे प्रदेश को सुरक्षा चक्र प्रदान करने में सफल होंगे।”

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि “मुझे यह बताते हुए हर्ष है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विज़न के साथ मध्यप्रदेश सशक्त कदम मिलाकर चल रहा है। वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत अब तक 45 लाख से भी अधिक डोज़ लगाए जा चुके हैं।

‘When the going gets tough, the tough gets going’ निश्चय ही इन अभूतपूर्व परिस्थितियों में प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिस जीवटता और ऊर्जा से देश का नेतृत्व किया है, वह भी अप्रतिम है अनुकरणीय है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related