Homeबॉलीवुडउज्जैन: सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ पहुंची भगवान महाकाल...

उज्जैन: सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ पहुंची भगवान महाकाल के दरबार उज्जैन

Ujjain: Sara Ali Khan reached the court of Lord Mahakal with mother Amrita Singh in Ujjain

Date:

उज्जैन । फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान शनिवार को अपनी मां अमृता सिंह के साथ उज्जैन पहुंची। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।

उन्होंने मंदिर में अपनी मां अमृता सिंह के साथ काफी समय बिताया और फोटोशूट भी कराया।

दरअसल, सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म लुका-छिपी-2 की शूटिंग इन दिनों इंदौर में चल रही है। इस फिल्म का एक सीन उज्जैन में फिल्माया जाना है।

इसी सिलसिले में सारा अली खान शनिवार को उज्जैन पहुंची थी। वे सुबह करीब 10.30 बजे अपनी मां अमृता सिंह के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और भगवान की भोग आरती में शामिल हुईं।

उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप किया। सारा अली खान इसके बाद महाकाल मंदिर में बने कुंड के किनारे पहुंचीं और यहां उन्होंने अपनी मां के साथ यहां फोटोशूट करवाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

इसके बाद उन्होंने महाकाल मंदिर परिसर में बने सिद्धि विनायक गणेश, हनुमान, सहित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए।

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर से उज्जैन पहुंच गईं हैं, लेकिन इस बार वह अकेली नहीं बल्कि अपनी माँ अमृता सिंह के साथ आईं हैं।

सारा ने मां अमृता के साथ उज्जैन के महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा भी की है। इनमें से पहली तस्वीर में सारा महाकाल के मंदिर के बाहर बैठी हुईं हैं। उनके साथ उनकी माँ भी हैं। दोनों ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क भी पहना है। सारा द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में से दो तस्वीरों में सारा अकेली नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सारा ने लिखा -‘माँ और महाकाल!’

यह दूसरा मौका है जब सारा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची है। इससे पहले वह पिछले साल दिसम्बर में महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आईं थी।शल मीडिया पर सारा और उनकी माँ अमृता सिंह की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं और यूजर्स इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी सारा देश के विभिन्न प्रचलित मंदिरों में पूजा अर्चना कर चुकी हैं और इसके लिए उन्हें कई बार ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है और कई बार उनके धर्म पर भी सवाल उठाये गए हैं । लेकिन सारा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह सर्वधर्म समभाव में विश्वास रखती हैं। वह समय-समय पर अपने फैंस को ‘ईश्वर एक है’ का संदेश भी देती रहती हैं। सारा की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सारा आज अपने माँ अमृता सिंह और पिता सैफ अली खान की तरह बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। सारा अली खान अपनी माँ के साथ एक खास बांड शेयर करती हैं। बचपन से ही सारा की परवरिश उनकी अभिनेत्री मां अमृता सिंह ने की है और उनका मानना है कि आज वह जिस मकाम पर हैं उसमें उनकी माँ का बहुत बड़ा रोल है। हालांकि इन सबके बावजूद सारा की अपने पिता सैफ अली खान से भी काफी बनती है और दोनों कई पारिवारिक समारोह में एक-दूसरे के साथ इंजॉय करते नजर आते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही अभिनेता विक्की कौशल के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related