Homeमध्य प्रदेशउज्जैनUjjain: श्रावण के दूसरे सोमवार 25 जुलाई को बाबा महाकालेश्वर करेंगे नगर...

Ujjain: श्रावण के दूसरे सोमवार 25 जुलाई को बाबा महाकालेश्वर करेंगे नगर भ्रमण, यहाँ कर पाएंगे लाइव सवारी के दर्शन

Ujjain: On the second Monday of Shravan, 25th July, Baba Mahakaleshwar will tour the city, will be able to see the live ride here

Date:

उज्जैन । बारह ज्योतिर्लिंगों में एक भगवान महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारियों के क्रम में श्रावण माह के दूसरे सोमवार 25 जुलाई को सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी।

पालकी में विराजे चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। हाथी पर मन महेश सवार रहेंगे।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश धाकड ने बताया कि भगवान की सवारी मन्दिर से निर्धारित समय शाम 4 बजे निकलेगी।

मन्दिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा भगवान को सलामी दी जायेगी। पश्चात बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सवारी में पुलिस बैण्ड,सशस्त्र पुलिस बल,नगर सेना के जवान,भजन मण्डलियां शामिल रहेंगी।

भगवान की पालकी मन्दिर से महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी से होती हुई रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन किया जायेगा।

पश्चात सवारी रामानुजकोट,मोढ़ की धर्मशाला,कार्तिक चौक,खाती का मन्दिर,सत्यनारायण मन्दिर,ढाबा रोड,टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मन्दिर,पटनी बाजार,गुदरी बाजार से होती हुई पुन: मन्दिर पहुंचेगी। भगवानकी तीसरी सवारी 01 अगस्त को निकलेगी।

UJJAIN BABA MAHAKAL KI SAWARI LIVE

25 जुलाई यानी श्रावण के दूसरे सोमवार को आप बाबा महाकाल की सवारी के लाइव दर्शन खबर सत्ता के Youtube चैनल पर लाइव देख पाएंगे, जिसके लिएय आप अभी नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक कर चैनल को सब्सक्राइब करें.

यहाँ क्लिक करें

Ujjain: Mahakal Ki Sawari Live ( उज्जैन बाबा महाकाल सवारी, लाइव )

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related