Homeमध्य प्रदेशहाथों में तिरंगा, होठों पर भारतमाता का जयघोष, देशभक्ति के रंगों में...

हाथों में तिरंगा, होठों पर भारतमाता का जयघोष, देशभक्ति के रंगों में रंगा भोपाल

- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रमुख मार्गों से निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा

Date:

भोपाल। हाथों में तिरंगा ध्वज, होठों पर भारतमाता का जयघोष और वंदे मातरम का मंत्र। बुधवार को भाजपा भोपाल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हर युवा, बुजुर्ग, किशोर और महिलाएं देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे थे।

देशभक्ति के तरानों के साथ तिरंगा यात्रा शहर के जिस मार्ग और चौराहे से गुजरी, हर जगह हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लोगों से 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

भाजपा ने बुधवार को राजधानी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व आम नागरिक शामिल हुए।

यात्रा पॉलीटेक्निक चौराहे से शुरू हुई और बाणगंगा, रोशनपुरा, न्यू मार्केट, लिंक रोड, व्यापमं चौराहा होते हुए शौर्य स्मारक पहुंची। यहां भारतमाता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।

बाइक पर सवार सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का बाणगंगा चौराहा, रोशनपुरा, न्यू मार्केट, नानके पेट्रोल पम्प, आनंद विहार स्कूल, 1250, रेड क्रॉस, पीईबी चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगे को हर घर में फहराने का लें संकल्पः शिवराज

तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज भोपाल की सड़कों पर अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा में शामिल हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया और जोशो-खरोश से लगाए जा रहे भारतमाता के जयकारे यह आभास करा रहे थे कि हर व्यक्ति तिरंगे और भारतमाता के सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिए संकल्प ले रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विजय पताका सारी दुनिया में चहुंओर फहरा रही है। उन्हीं प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय गौरव है और हमारी इच्छाओं, आकांक्षाओं का प्रतीक है।

इसी तिरंगे को हाथ में लेकर हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी अंग्रेजों से भिड़ गए थे। आइये, हम सब यह संकल्प लें और अपने आसपास के लोगों को भी यह संकल्प दिलाएं कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा ध्वज जरूर फहराएंगे।

देशभक्ति की भावना के साथ हर घर में तिरंगा फहराने का लें संकल्पः शर्मा

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज पूरे शहर और प्रत्येक नौजवान, नागरिक ने आज अपने हाथ में तिरंगा लेकर भोपाल को तिरंगामय बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष 15 अगस्त को पूरे हो रहे हैं।

लेकिन यह आजादी यूं ही नहीं मिली है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इन्हीं शहीदों के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगे का अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज पूरा भोपाल तिरंगे को लेकर मैदान मैं उतरा है, उसी तरह पूरा प्रदेश तिरंगामय बनने जा रहा है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा होगा। श्री शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जो आजादी के बाद जन्मी है, उसने अंग्रेजों का शासन नहीं देखा है। लेकिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले सपूतों के बारे में हम सभी जानते हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हीं बलिदानियों को याद करने का आह्वान किया है। इसलिए हर नौजवान, आम नागरिक, बेटे-बेटियां आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए देशभक्ति की भावना के साथ हर घर में तिरंगा फहराने का संकल्प लें।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सीमा सिंह, भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, विधायक कृष्णा गौर समेत प्रदेश, जिला पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related