Homeमध्य प्रदेशपत्नी को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गया युवक, सिर में...

पत्नी को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गया युवक, सिर में तीर लगने से हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Date:

इंदौर: अपनी पत्नी को बदमाशों के बचाते बचाते बड़वानी जिले का एक शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया। बदमाशों ने युवक पर तीर से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया। घायल को परिजनों ने उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक के सिर का ऑपरेशन कर तीर निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश युवक की पत्नी को दुष्कर्म के लिए किडनैप कर रहे थे इस दौरान वह उनसे भिड़ गया।

उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचे घायल युवक का नाम शेर सिंह है। शेर सिंह मूल रूप से बड़वानी जिले के ग्राम बलखडी का रहने वाला है । परिजनों के अनुसार शनिवार को भारत और कन्हैया अपने कुछ साथियों के साथ आए और शेरसिंह कि पत्नी को उठाकर ले जाने लगे । उनका कहना था कि तेरी पत्नी के साथ गलत काम करेंगे ।

जब शेरला अपनी पत्नी को छुड़वाने आया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और एक के बाद एक कई बार तीर भी चलाए जिसमें एक तीर शेरसिंह के सिर में घुस गया। हमले के बाद बदमाश भाग निकले । घायल को परिजन पहले बड़वानी और फिर इंदौर लेकर पहुंचे।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related