Homeमध्य प्रदेशये मध्यप्रदेश के इंदौर वाले गोल्डमैन बाबा, 2​ किलो सोना पहनकर बेचते...

ये मध्यप्रदेश के इंदौर वाले गोल्डमैन बाबा, 2​ किलो सोना पहनकर बेचते है रबड़ी फलूदा, देखें वीडियो

Indore News: This Goldman Baba of Indore, Madhya Pradesh, sells Rabri Falooda wearing 2 kg of gold, watch video

Date:

इन दिनों हर किसी को ग्लैमर भरी जिंदगी जीने का शौक है ।हर किसी को घूमने फिरने के साथ ही अच्छा खाना और पहनने का भी शौक है। आपने मशहूर सिंगर बप्पी लहरी का नाम तो सुना ही होगा।

हालांकि वहां अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन आज भी लोगों की जुबां पर उनके गाने हैं ।बप्पी लहरी गाने के साथ ही खाने-पीने के साथ ही पहनने का भी काफी शौक रखते हैं।

सबसे अधिक शौक उनका सोना पहनना था। पूरे शरीर में सोना लदा हुआ था, लेकिन अब इसी बीच मध्य प्रदेश के एक अंकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। दरअसल रेहड़ी पर रबड़ी फालूदा बेचने वाले अंकल 2 किलो सोना से लदे हुए हैं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शरीर पर 2 किलो सोना, बेचते है फालूदा

इस समय लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश की यह अंकल गजब के हैं ।इनका काम सिर्फ रेहड़ी पर रबड़ी फालूदा बेचने का है, लेकिन इनके शरीर पर देखें तो पूरा गोल्ड नजर आता है।

यह अंकल ठेले पर रबड़ी फालूदा बेचते हैं, लेकिन इनके शरीर पर देखे तो 2 किलो से अधिक का आभूषण पहन रखा है। जिस अंकल की हम बात कर रहे हैं वहां इंदौर के सराफा चौपाटी में रबड़ी फालूदा बेचते नजर आ जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि जो लोग यहां फालूदा खाने आते हैं वह इस गोल्डमैन के साथ एक सेल्फी जरूर लेते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Wasan (@youtubeswadofficial)

नटवर नेमा रबड़ी कुल्फी बेचते है गोल्डमैन

सराफा बाजार का नाम सुनकर ही आपको समझ में आ गया होगा कि यहां पर हर दिन सोना और चांदी बिकता है, लेकिन रात के समय में यहां पर खाने पीने की चीजें मिलती है। ऐसे में गोल्डमैन बाबा यानी नटवर नेमा रबड़ी कुल्फी बेचने हैं। कहते हैं इनका फालूदा जितना फेमस है उतने ही वे लोगों के बीच किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। वहां 2 किलो सोना पहन कर दुकान पर बैठते हैं और एक समय लोग बस उन्हें देखते ही रह जाते हैं।

नेता सेलिब्रिटी भी खाने आते है कुल्फी

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पर उनका एक पेज भी है। यूजर्स ने लिखा 2 किलो सोना पहन कर फालूदा बेचते हैं । इंदौर के फालूदा वाला गोल्डमैन नटवर नेमा सोने की वाली, अंगूठी, चेन सोने के कड़े और गोल्ड ब्रेसलेट पहनते हैं। सोने से लदे नेटवर नेमा काफी फेमस है उनकी कुल्फी का लुत्फ उठाने के लिए नेता और सेलिब्रिटी भी यहां पर पहुंचते हैं ।ऐसे में अब इनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है लोग इन्हें गोल्ड मैन के नाम से जानते हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related