Homeमध्य प्रदेशआगामी समय में होने वाले उपचुनाव के परिणाम देश और प्रदेश में...

आगामी समय में होने वाले उपचुनाव के परिणाम देश और प्रदेश में एक संदेश देंगे: कमलनाथ

Date:

भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ उपचुनाव की तैयारी को लेकर भोपाल में गुरुवार को एक बड़ी बैठक ली।

बैठक को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि हमारे देश में संविधान में कई प्रकार के चुनाव होते हैं, लोकसभा के, विधानसभा के, नगरीय निकाय के, पंचायत के, वही उपचुनावों का भी अपना एक अलग ही मायना होता है। इससे ना सरकार बनती है, ना बिगड़ती है लेकिन उपचुनावों के परिणाम देश में, प्रदेश में एक संदेश के रूप में होते हैं।

कमलनाथ ने इस अवसर पर कहा कि दो साल बाद प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हैं, यह चारों उपचुनाव, उन चुनावों के लिए एक संदेश के रूप में होंगे। आज हमने यह महत्वपूर्ण बैठक चारों उपचुनावों की तैयारियों व रणनीति को लेकर बुलाई है। 

हम इन क्षेत्रों के सभी प्रमुख कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं से राय मशवरा कर इन चुनावों की रणनीति को और यहां के प्रत्याशियो के नाम को अंतिम रूप देंगे। जो भी जीतने वाला योग्य उम्मीदवार होगा, उसे हम अपना प्रत्याशी बनाएंगे। जो भी प्रत्याशी पार्टी की तरफ़ से तय होगा, सभी कांग्रेस जन पूरी ताकत व एकजुटता से उसे जिताने के लिए मैदान में जुड़ जाये।

जिस प्रकार दमोह में हमने उपचुनाव भारी मतों से जीता, वैसे ही हमें यह सभी उपचुनाव भी भारी मतों से जीतना है। दमोह का उपचुनाव हमारे संगठन ने, मंडल-बूथ-सेक्टर के कार्यकर्ताओं ने लड़ा। उस चुनाव की जीत मंडल-सेक्टर के कार्यकर्ताओं की जीत रही संगठन की जीत रही।

पूर्व सीएम ने कहा कि मैं शुरू से ही कहता हूं कि हमारा मुकाबला भाजपा से नहीं बल्कि उसके संगठन से है। आज की राजनीति परिवर्तनशील व स्थानीय हो चली है। अब बड़ी-बड़ी आम सभाओं और रैलियों का समय गया, अब तो बूथ पर व जनता से सीधे जुड़ाव का समय है। जिसका जनता से सीधा जुड़ाव होगा, उसकी जीत सुनिश्चित है। हमें क्षमतावान लोगों की पहचान करना होगी, इन क्षेत्रों में मंडल-सेक्टर की इकाइयों में सभी योग्य, निष्ठावान लोगों का चयन हो, इस बात का आप सब लोग विशेष रुप से ध्यान रखें। हमें तेरा-मेरा नहीं देखते हुए सभी को साथ लेकर चलना है।

केन्द्र- प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

बैठक को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में मोदी सरकार, प्रदेश में शिवराज सरकार किस प्रकार से लोगों का दमन कर रही है। उनकी विफलताओं को हमें जनता के बीच में लेकर जाना होगा। किस प्रकार तीन काले कानूनों से किसानों को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है, पेगासस जासूसी के माध्यम से लोगों की निजता हनन करने का काम किया जा रहा है।

हम सरकार से इस पर चर्चा व जांच की मांग कर रहे लेकिन सरकार इससे पीछे भाग रही है। आज महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, किसानों का शोषण जैसे प्रमुख मुद्दे हैं, हमें इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाना होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमने एकजुटता से लडक़र दमोह सीट जीती है, वैसे ही हमें यह चारों सीटें भी हर हाल में जितना है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधांशु त्रिपाठी, सी पी मित्तल, कुलदीप इंदौरा, संजय कपूर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया सहित कांग्रेस संगठन के प्रमुख पदाधिकारी गण, इन क्षेत्रों के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related