Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में जल्द ही खाने के तेलों की कीमतों में आएगी गिरावट,...

मध्यप्रदेश में जल्द ही खाने के तेलों की कीमतों में आएगी गिरावट, ये है बड़ी वजह; जानिए नया रेट

The prices of edible oils will come down in Madhya Pradesh soon, this is the big reason; Know the new rate

Date:

मध्य प्रदेश में इस समय महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ खाने पीने की चीजें महंगी हो गई है तो वहीं खाद्य तेल की कीमत भी आसमान छू रही है, लेकिन इसी बीच एक खबर सामने आ रही है जिससे मूंगफली, सरसों और सोयाबीन के तेल में गिरावट आ सकती है।

जिससे आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने के बाद इंडोनेशिया ने 3 जून तक करीब 275,454 टन तेल उत्पादों के निर्यात परमिट जारी किए हैं। जैसे ही भारतीय बाजार में पाम तेल की मात्रा बढ़ेगी ऐसे ही इसमें कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

जल्द इन तेलों की कीमतों आयेगी गिरावट

दरअसल आम जनता को महंगाई की मार लगातार पड़ती जा रही है। एक तरफ आम जनता को बढ़ती दूध और अन्य चीजों की कीमतों की मार पड़ रही है। वहीं अब खाद्य तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

इस समय मूंगफली सरसों और सोयाबीन फसलों का घरेलू उत्पादन बढ़ा है। इससे खाद तेलों की कीमतों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। एनसीडीईएक्स पर सरसों तेल में फ्यूचर्स ट्रेडिंग की निलंबित कर दिया गया जिससे जल्द ही इन तीनों की कीमत में कमी देखी जा सकती है।

जानिए इन शहरों में तेल की कीमत

इस समय प्रति 10 किलो लूज़ तेल की बात करें तो इसकी कीमतें और नया रेट दिया गया है। जिसमें आर्थिक राजधानी इंदौर में मूंगफली तेल 1600 से 1620, सोयाबीन रिफाइंड तेल 1500 से 1505, मुंबई में मूंगफली तेल 1620, इंदौर में सोयाबीन सॉल्वेंट 1475 से 1480, मुंबई में सोया रिफाइंड 1500, मुंबई पाम तेल 1480, राजकोट तेलिया 2540, इंदौर 51570, इंदौर में कपासिया तेल 1490, गुजरात लूज 1575 रुपए कीमत है। इन तेलों में जल्दी ही गिरावट देखी जा सकती है।

इसी तरह अगर तिलहन की बात करें तो अभी रायडा 5800 से 6000, सरसों 6000 से 6200, सोयाबीन 6300 से 6800 प्रति क्विंटल है। इसी तरह सोयाबीन डीओसी स्पॉट 50500 से 51500 रुपए टन बताया जा रहा है।

इसी तरह प्लांटों के सोयाबीन के भाव बेतूल की बात करें तो यहां पर 6850 पेस्टेड 6875, महाकाली 6925 ,धानुका 6940, एमएस नीमच 6904 6875 ,सांवरिया 6900, रुचि 6800, कास्ता 6900, प्रकाश 6950 के साथ ही एवी भी 6850 रुपये है।जल्द ही तेलों के भाव में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में अगर सोयाबीन सरसों और मूंगफली के तेल की कीमत गिरती है तो आम जनता को काफी राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related