Homeमध्य प्रदेशSidhi News: एमपी के सीधी में घर में पढ़ रहा था बच्चा...

Sidhi News: एमपी के सीधी में घर में पढ़ रहा था बच्चा उठा ले गया तेंदुआ, वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने पीटा

Sidhi News: Leopard abducted a child who was studying at home in MP's Sidhi, villagers thrashed forest department team

Date:

Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है यहाँ घर में बैठकर पढ़ाई कर रहे बचे को एक तेंदुआ अपने शिकार के लिए उठाकार ले गया जिसके तुरंत बाद से ही क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना वनविभाग की टीम को दी और मौके पर वनविभाग की टीम पहुंची, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें बस्तुआ रेंजर महावीर पांडेय बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

सीधी के गिजोहर गांव का मामला… 

कुसमी ब्लॉक के संजय टाइगर रिजर्व (Sanjay Tiger Reserve) क्षेत्र के वन परिक्षेत्र पोड़ी के गांव गिजोहर में यह पूरी घटना घटी, तेंदुए द्वारा ले जाए गए बच्चे की उम्र महज 11 वर्ष है मासूम अपने घर में तीन भाई बहनों के साथ पढ़ाई कर रहा था। तभी बाउंडरी की खिड़की से तेंदुआ भीतर घुस आया और बच्चे को अपने साथ ले गया। यह देखकर भाई- बहन चिल्लाने लगे। जिनकी आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तब बच्चों ने बताया कि कमल को तेंदुआ उठाकर ले गया है।

समाचार लिखे जाने तक बच्चे की तलाश जारी

घर वालों को खबर लगते ही घर वालों ने पूरे क्षेत्र में बच्चे को ढूँढना शुरू कर दिया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका और इस मामले की सूचना जैसे ही वन विभाग को मिली वैसे ही वन विभाग की टीम पहुंची और बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी।

इसी दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के साथ मारपीट कर दी जिसमे रेंजर महावीर पांडेय भी शामिल है, इस घटना में बाकि की टीम पोडी रेंजर कविता रावत और दुबारी रेंजर आकाश परौहा के साथ वनरक्षक चौकीदार किसी भी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागे। फिलहाल, घायल का इलाज जारी है।

रीवा जिला अस्पताल में इलाज जारी

वन विभाग की टीम में बस्तुआ रेंजर महावीर पांडेय, पोडी रेंजर कविता रावत और दुबारी रेंजर आकाश परौहा के साथ वनरक्षक चौकीदार पहुंचे। वन विभाग की टीम परिवार से जानकारी लेकर बालक को ढूंढने पहुंची थी। इसी दौरान भीड़ आक्रोशित हो गई। भीड़ ने वस्तुओं रेंजर महावीर पांडेय के साथ मारपीट कर दी। वन विभाग के दूसरे आला अफसर अपनी जान बचाकर मौके से भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने रेंजर महावीर पांडेय को वहां से निकाला। उनको इलाज के लिए रीवा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related