Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर विराजे श्री गणेश, गणपति के साथ...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर विराजे श्री गणेश, गणपति के साथ पूरा परिवार भी आया

Shri Ganesh, sitting at the house of Chief Minister Shivraj Singh Chouhan, along with Ganpati, the whole family also came.

Date:

देशभर के साथ मध्य प्रदेश में भी आज गणेशोत्सव का पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर पर भी आज गणपति बप्पा विराजे।

सीएम शिवराज सपरिवार राजधानी के टीटी नगर प्लेटिनम प्लाजा के पास से गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे। इसके बाद खुली गाड़ी में सीएम हाउस के लिए रवाना हुए। उनके साथ में साधना सिंह चौहान और पुत्र कार्तिकेय भी मौजूद थे।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर सभी को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा ।। ऊं गं गणपतये नम:।। गणेश_चतुर्थी के पावन अवसर पर बप्पा को घर लाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी से यही प्रार्थना कि उनकी कृपा से हर घर धन, धान्य, खुशहाली एवं आनंद से भरा रहे।

आज अद्भुत आनंद का दिन है, गणेश चतुर्थी की सबको शुभकामनाएं। सिद्धि विनायक, विघ्नहर्ता, सबको सद्बुद्धि देने वाले, सब पर कृपा की वर्षा करने वाले गणपति भगवान आज सपरिवार लेकर आये हैं। अब गणेश जी घर में विराजित हैं और केवल एक घर में नहीं, घर-घर में विराजेंगे।

एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा कि कोविड के दो साल के भयानक संकट के बाद इस बार हम बिना किसी प्रतिबंध के गणेश उत्सव आनंद एवं उत्साह से मनायेंगे। सबको सद्बुद्धि देने, सब पर कृपा की वर्षा करने वाले भगवान श्री गणेश जी का आनंद से पूजन होगा। उनकी भक्ति में मैं भी रम रहा हूं, आप भी रम जायें।

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हम सब यही प्रार्थना करें कि- सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दु:खभाग् भवेत।। हमारा देश और प्रदेश लगातार प्रगति एवं विकास के पथ पर आगे बढ़ता जाये और सबका मंगल और कल्याण हो।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट बालमुकुंद सिंह: सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में...